एक्सप्लोरर

बिहार: लुटेरा गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार समेत कई सामान बरामद

अपराधियों ने बताया कि नवबंर 2020 से उन्होंने अपराध शुरू किया. गिरोह द्वारा पहली बार उचकागांव थाना क्षेत्र में 27 नवंबर को अपराधिक घटना को अंजाम दिया गया

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में पुलिस को रविवार को बड़ी उपलब्धि मिली है. पुलिस ने नेशनल हाइवे पर पेट्रोल पंप, सीएसपी, होटल और ढाबा में लूटपाट करने वाले छह हाइवे लुटेरे को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार हथियार, आठ कारतूस, चरस, फाइटर, कार, बाइक और छह मोबाइल बरामद किए गए हैं. पकड़े गए अपराधियों में दो इंजीनियरिंग के छात्र भी शामिल हैं. पुलिस की इस सफलता के बाद गोपालगंज के अलावा सीवान और छपरा जिले की पुलिस ने राहत की सांस ली है. 

पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार किए गए हाइवे लुटेरे गोपालगंज, सीवान और छपरा में नेशनल हाइवे व स्टेट हाइवे किनारे पेट्रोल पंप, सीएचसी व ढाबा-होटल में लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे. पुलिस इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पिछले दो महीने से लगी हुई थी. 

वाहन जांच के दौरान पकड़े गए सभी

हाल के दिनों में अपराधियों ने हथुआ, उचकागांव, बरौली, सिधवलिया, सीवान के भगवानपुर, बसंतपुर, छपरा के गरखा व तरैया थाना क्षेत्र में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है. शनिवार की शाम ये सभी अपराधी एक कार और दो बाइक पर सवार होकर बरौली थाना क्षेत्र में लूटपाट करने पहुंचे थे. पुलिस को सूचना मिलते ही इलाके को सील कर वाहनों की जांच शुरू कर दी गयी. जांच के दौरान सभी अपराधी पकड़े गये.

गिरफ्तार अपराधियों में बरौली थाने के सरफरा तिवारी टोला निवासी सुरेंद्र पांडेय का पुत्र पिंटू कुमार, सिधवलिया थाने के शेर गांव के अखिलेश्वर राय का पुत्र उज्जवल कुमार, उचकागांव थाने के महैचा गांव के राजेश प्रसाद का पुत्र विक्की उर्फ अरभ श्रीवस्तव, थावे थाने के फुलुगनी बीचला गांव के राजेश राम का पुत्र रोहित राम, मीगरंज थाने के बरइपट्टी गांव के दिनेश राम का पुत्र सुजीत कुमार तथा औरंगाबाद जिले के जमहोर थाने के मोर डिहरी गांव निवासी अमिताभ बच्चन पासवान का पुत्र अभिषेक कुमार शामिल है. 

नंवबर 2020 से शुरू किया अपराध 

अपराधियों ने बताया कि नवबंर 2020 से उन्होंने अपराध शुरू किया. पहली बार उचकागांव थाना क्षेत्र में 27 नवंबर को अपराधिक घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें उज्जवल कुमार, उसके साथी अभिषेक कुमार तथा विक्की कुमार उर्फ आरव श्रीवास्तव शामिल थे. इस वारदात के बाद बरौली थाना क्षेत्र में चार मार्च को अपराधिक घटना को अंजाम दिया. उसके बाद जुलाई और अगस्त महीने में ताबड़तोड़ अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया. 

कई थानों में दर्ज है अपराधिक मामला 

गोपालगंज के सिधवलिया, बरौली, हथुआ, उचकागांव, सीवान के भगवानपुर, बसंतपुर छपरा के गरखा, तरैया थाने में अपराधिक मामला दर्ज है. एसपी आनंद कुमार के मुताबिक पेट्रोल पंप, सीएसपी, हाइवे किनारे होटल व ढाबा को अपराधी निशाना बना रहे थे.

यह भी पढ़ें -

पटना की ‘धोखेबाज दुल्हन’, 7 वचन को 3 महीने में ही तोड़ा, हरकत ऐसी कि अब पति भी कर रहा अफसोस

बिहारः ‘बौखलाहट’ में CM नीतीश कुमार के कार्यकर्ता, BJP के पोस्टर को जलाया, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget