एक्सप्लोरर

Bhojpuri News: बिहार के बक्सर से भोजपुरी सिंगर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शिल्पी राज से जुड़ा है मामला

Bhojpuri Singer Shilpi Raj: बक्सर एसपी मनीष कुमार ने मंगलवार को इसके बारे में जानकारी दी है. भोजपुरी सिंगर के खिलाफ शिकायत की गई थी. कई आरोप लगाए गए थे.

बक्सर: बिहार के बक्सर में पुलिस ने एक भोजपुरी सिंगर को गिरफ्तार किया है. मंगलवार (21 फरवरी) को बक्सर के एसपी मनीष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसके बारे में जानकारी दी है. पुलिस ने भोजपुरी सिंगर को शिल्पी राज के एक मामले में गिरफ्तार किया है. सिंगर के खिलाफ शिकायत की गई थी. पकड़े जाने के बाद उसने अपनी गलती मानी है.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने जिस भोजपुरी सिंगर को गिरफ्तार किया है वह सिमरी थाना क्षेत्र के काजीपुर का रहने वाला है. उसका नाम अहमद राजा (20 साल) है. अश्लील गीत गाने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी. अहमद राजा ने शिल्पी राज को ले कर एक एल्बम बनाया था. अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. इसी मामले में शिकायत के बाद यह कार्रवाई पुलिस की ओर से की गई है.

अहमद राजा द्वारा स्वीकार भी किया गया है कि उसने वह गाना गया है. एसपी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि इस तरह अगर किसी के द्वारा अश्लील गाना गाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी. इधर, बक्सर डीएम की ओर से पत्र भी जारी किया गया है कि सार्वजनिक या निजी तौर पर होली एवं शादी-विवाह के मौके पर दो अर्थ वाले या अश्लील गीतों के बजाने पर कार्रवाई की जाएगी. आरक्षी अधीक्षक के नेतृत्व में साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जा रही है.

पत्र में सोशल मीडिया पर भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गीतों को अपलोड करने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है. बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया के साथ-साथ खुलेआम भी लोग अश्लील और किसी के नाम के साथ या जाति को लेकर गीत बना रहे हैं. पहले भी इस तरह के मामलों में गिरफ्तारी हो चुकी है.

यह भी पढ़ें- Neha Singh Rathore Notice: नेहा सिंह राठौर की बढ़ीं मुश्किलें, UP पुलिस ने घर जाकर दिया नोटिस, मांगे 7 सवालों के जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget