एक्सप्लोरर

PM Modi Bihar Visit: 13 मई को तख्त हर मंदिर में माथा टेकेंगे पीएम मोदी, पटना के गुरुद्वारा जाने वाले देश के पहले PM होंगे

PM Modi Visit Patna Sahib Gurdwara: लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है और एक बार फिर पीएम मोदी बिहार आ रहे हैं. इस बार वो पटना के तख्त हर मंदिर साहिब गुरुद्वारा भी जाएंगे.

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 12 और 13 मई को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं. 12 मई को जहां वह पटना में रोड शो करेंगे, तो 13 मई की सुबह-सुबह पटना के सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली तख्त हर मंदिर साहिब गुरुद्वारा जाएंगे. वो देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे, जो प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए तख्त हरमंदिर साहब गुरुद्वारा दर्शन करने के लिए आने वाले हैं. इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा शनिवार (11 मई) को गुरुद्वारा में विशेष मीटिंग की गई. 

गुरुद्वारा कमेटी के साथ डीएम की बैठक

बैठक में पटना जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, एसएसपी राजीव मिश्रा, ट्रैफिक एसपी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकारी और कई अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में पूरी जानकारी देते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मई को गुरुद्वारा में आएंगे, उनके आने का समय 9:00 बजे है. सुबह 9:00 बजे वह गुरुद्वारा में प्रवेश कर जाएंगे और 9:20 बजे गुरुद्वारा से वापस निकलेंगे.

गुरुद्वारा में उनका रहने का कुल समय 20 मिनट ही है. इस दौरान वह गुरु घर में मत्था टेकेंगे. गुरवाणी सुनेंगे और गुरु महाराज से जुड़े अस्त्र शस्त्र और दार्शनिक चीजों को देखेंगे. इस 20 मिनट में प्रबंधक कमेटी द्वारा उन्हें सरोपा से सम्मानित किया जाएगा. हालांकि पीएम लंगर में नहीं जाएंगे. उनके साथ और कौन लोग होंगे, इसकी सूचना अभी प्रबंधक कमेटी को नहीं दी गई है.

 गुरुद्वारा जाने वाले देश के पहले पीएम 

पीएम मोदी के आने को लेकर गुरुद्वारा के लोग काफी खुश दिखे. जगजोत सिंह ने कहा कि वो देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे, जो हर मंदिर साहिब गुरुद्वारा में आ रहे हैं. इससे पहले श्रीमती इंदिरा गांधी भी 1979 में गुरुद्वारा में आईं थीं, लेकिन वह उस वक्त प्रधानमंत्री नहीं थीं. उस वक्त चौधरी चरण सिंह प्रधानमंत्री थे. उसी वक्त बेलछी कांड हुआ था और बेलछी कांड में लोगों से मिलने के बाद उन्होंने गुरुद्वारा में आकर अरदास की थी.

प्रधानमंत्री रहते हुए गुरुद्वारा आने वाले पहले पीएम नरेंद्र मोदी हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जितने देर रहेंगे उतने देर कितने संगत रहेंगे, यह अभी प्रशासन ने तय नहीं किया है. प्रबंधक कमेटी अंदर का सारा कार्य भार देखेगी, जबकि इसके अलावे सभी कामों को जिला प्रशासन मॉनिटरिंग करेगा.

ये भी पढ़ें: Elections 2024: आज थम जाएगा चौथे फेज का चुनाव प्रचार, 13 मई को इन दिग्गज नेताओं के भाग्य का होगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर BJP सांसद बोले, '...बहुत बड़ी बात होगी'
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर BJP सांसद बोले, '...बहुत बड़ी बात होगी'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD से रेखा गुप्ता फिर होंगी प्रत्याशी? नितिन नवीन को दे चुकी हैं टक्कर
बांकीपुर उपचुनाव: RJD से रेखा गुप्ता फिर होंगी प्रत्याशी? नितिन नवीन को दे चुकी हैं टक्कर

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget