एक्सप्लोरर

Vote Boycott: पटना साहिब दलित बस्ती के लोगों ने किया वोट बहिष्कार का ऐलान, जानें क्या है वजह?

Elections 2024: बिहार की पटना साहिब सीट पर लोकसभा चुनाव सबसे अंतिम फेज यानी 7वें फेज में 1 जून को होना है, यहां के वोटर अपने जन प्रतिनिधियों से नाराज हैं और वोट बहिष्कार की बात कर रहे हैं.

Lok Sabha Elections 2024: राजधानी पटना से सटे महज 5 किलोमीटर दूरी पर स्थित पटनासाहिब लोकसभा क्षेत्र के सबलपुर पंचायत के दलित समाज के लोग अपने सांसद से खासे नाराज हैं. पटना सदर प्रखंड के सबलपुर दलित बस्ती के लोगों ने इस बार वोट बहिष्कार करने का ऐलान किया है. हालांकि इस सीट से बीजेपी ने रविशंकर प्रसाद का पत्ता साफ कर दिया है और युवा चेहरे ऋृतु राज को उम्मीदवार बनाया है. 

'ना तो पक्की गली बनी ना नाली'

राजधानी पटना से काफी करीब और स्टेट हाईवे की किनारे होने के बावजूद इस दलित बस्ती में ना तो पक्की गली है, ना नाली है. यहां लोग किसी तरह जीवन यापन कर रहे हैं. महिला पुरुष युवा हर वर्ग के लोगों का एक ही कहना है कि हमारे सांसद तो कभी देखने नहीं आते हैं. ना ही उनके कोई प्रतिनिधि आकर हमलोग का हाल-चाल लेते हैं. 

बस्ती के लोगों ने कहा, "आज तक सांसद हों या विधायक किसी ने इस इलाके को देखना उचित नहीं समझा. बारिश के दिनों में एक घर से दूसरे घर जाने के लिए भी सोचना पड़ता है. आज तक  पक्की गली और नाली नहीं बनाया गया जो हम लोग की पुरानी मांग है. ऐसे में किसी भी नेता को हम लोग वोट नहीं देंगे."

चिराग पासवान के लिए कही ये बात

दलित समाज के लोगों ने ये भी कहा कि हमलोग के नेता चिराग पासवान हैं, लेकिन चिराग पासवान भी हमलोग की समस्या पर कोई ध्यान नहीं देते हैं. हमलोग महागठबंधन को भी वोट नहीं देंगे और अपने सांसद को भी इस बार वोट नहीं करेंगे. 

बता दें कि पटना साहिब सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है. फिल्म स्टार और बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा 2009 और 2014 में यहां से सांसद बने. उसके बाद बीजेपी से रविशंकर प्रसाद 2019 के यहां से सांसद बने. इसमें दीघा, बख्तियारपुर, बांकीपुर, पटना साहिब, कुम्हरार और फतुहा विधानसभा सीट शामिल है. यहां कुल मतदाताओं की संख्‍या 21,36,684 है. इनमें महिला मतदाता 10,08,966 और पुरुष मतदाता 11,27,718 हैं. थर्ड जेंडर 116 और नए मतदाता 20,878 हैं.   

ये भी पढ़ेंः Lok sabha Elections 2024: 'चुनाव बाद हम उनसे मुक्ति पा लेंगे' भीतरघात करने वालों को सीएम नीतीश की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget