एक्सप्लोरर

Elections 2024: लालू यादव के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत, जानें बीजेपी ने क्या लगाए आरोप?

Lalu Yadav: आरजेडी चीफ लालू यादव की मुश्किलें फिर बढ़ने वाली हैं. बीजेपी ने चुनाव आयोग में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. जानें क्या है पूरा मामला.

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में आखिरी चरण यानी शनिवार (1 जून) को मतदान के दौरान लालू यादव ने पटना के वेटनरी कॉलेज में वोट डाला. इसके बाद बीजेपी ने उन पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा दिया. बीजेपी का आरोप है कि जब लालू यादव वोट डालने पहुंचे थे, तो उन्होंने लालटेन के निशान का हरा गमछा लपेट कर वोट डाला, जो सीधे-सीधे आचार संहिता के उल्लंघन का मामला है. बीजेपी ने इसे लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी की है. 

चुनाव आयोग में लालू यादव की शिकायत

बीजेपी ने चुनाव आयोग में लालू यादव की शिकायत करते हुए पत्र में लिखा है कि आपका ध्यान आकृष्ट कराना है कि आज दिनांक 01.06.2024 को सातवें एवं अंतिम चरण के मतदान के दिन आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अपनी पार्टी आरजेडी का चुनाव चिन्ह लालटेन निशान को गले में लालटेन का पट्टा/गमछा लपेट कर मतदान केन्द्र पर पहुंचे थे. ये किसी भी तरह सही नहीं है. 

लालू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग

बीजेपी ने ये भी लिखा कि मतदान केंद्र के अंदर मतदान करने जिस तरह लालू यादव गए थे. इससे प्रतीत होता है कि वह मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर आरजेडी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे. इसकी वजह से मतदाता प्रभावित हो रहा हैं. यह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 130 के प्रावधानों से प्रतिबंधित हैं एवं दण्डनीय अपराध है. जिसकी सजा भी इस धारा के अंतर्गत निहित है. लालू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया जाए और उचित कानूनी कार्रवाई की जाए. बीजेपी ने इस मामले को लेकर एक बार फिर लालू यादव को घेरा है, जिस पर चुनाव आयोग ने अगर संज्ञान ले लिया तो उन पर एक और नया केस बन जाएगा.

 

ये भी पढ़ेंः Elections 2024: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल से पहले बता दिया अपना आंकड़ा, इंडिया गठबंधन को मिलेंगी कितनी सीटें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget