एक्सप्लोरर

Bihar Health Department: अपनी मर्जी के किया रक्तदान तो मिलेगा स्मार्ट डोनर कार्ड, वेबसाइट पर रहेगी पूरी जानकारी

मंगल पांडेय ने कहा कि स्मार्ट डोनर कार्ड में सभी रक्तदाताओं को एक यूनिक पहचान संख्या दी जाएगी. साथ ही रक्तदाताओं का नाम, जन्मतिथि, पूरा पता, ब्लड ग्रुप, मोबाइल नंबर और उनकी तस्वीर मुद्रित रहेगी.

पटना: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने सोमवार को बताया कि राज्य में अब रक्तदाताओं के लिए स्वैच्छिक रक्तदाता स्मार्ट डोनर कार्ड की व्यवस्था कर दी गई है. रक्तदाताओं को इसकी सॉफ्ट कॉपी पंजीकृत ईमेल आईडी और पंजीकृत मोबाइल पर एक लिंक के माध्यम से भेजी जानी है, जिसे रक्तदाताओं द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है. इसकी हार्ड कॉपी संबंधित रक्त केंद्र को वितरण के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे रक्त केंद्र द्वारा रक्तदाताओं को उपलब्ध करा दी जाएगी.

वेबसाइट पर डाली जाएगी पूरी जानकारी

उन्होंने कहा कि स्मार्ट डोनर कार्ड में सभी रक्तदाताओं को एक यूनिक पहचान संख्या दी जाएगी. साथ ही रक्तदाताओं का नाम, जन्मतिथि, पूरा पता, ब्लड ग्रुप, मोबाइल नंबर और उनकी तस्वीर मुद्रित रहेगी. वहीं, इसके बाद स्वैच्छिक रक्तदाताओं को पेपर डोनर कार्ड निर्गत करना तत्काल प्रभाव से बंद किया जाएगा. स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं की अद्यतन जानकारी राज्य स्वास्थ्य समिति के वेबसाइट पर डाली जाएगी. ऐसा करने के बाद रक्तदाताओं को स्मार्ट डोनर कार्ड निर्गत किया जाएगा.

Samaj Sudhar Abhiyan: शराबियों की बिहार में नो एंट्री, CM नीतीश ने भरे मंच से कहा- मत आइये, यहां दारू पीने की इजाजत नहीं देंगे

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि रक्तदाताओं का वेबसाइट में पंजीकरण के बाद उनके द्वारा जब-जब रक्तदान की जाती है या उनके कार्ड से रक्तदान के विरुद्ध रक्त की आपूर्ति की जाती है. उसकी भी जानकारी प्रत्येक बार डालनी है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था लागू करने से डोनर को पहले से और भी ज्यादा लाभ मिलेगा.

सीएम नीतीश ने किया था उद्घाटन

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने हाल में ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण भवन सभागार में विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं का शिलान्यास कर स्वैच्छिक रक्तदाता स्मार्ट कार्ड का भी शुभारंभ किया है. पहले प्रत्येक स्वैच्छिक रक्तदान के बाद रक्तदाता को पेपर डोनर कार्ड दिया जाता था, जिसके खोने की आशंका बनी रहती थी. स्मार्ट डोनर कार्ड में सभी रक्तदाताओं को एक विशेष पहचान संख्या दी जा रही है.

यह भी पढ़ें -

Muzaffarpur blast: घायलों का हाल जानने पहुंचे मंत्री जीवेश मिश्रा, पीड़ित परिजनों को दिया ये आश्वासन

Bihar News: BJP कार्यालय का घेराव कर रहे पंचायत वार्ड सचिव पर लाठीचार्ज, गुस्साए सचिवों ने किया पथराव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget