एक्सप्लोरर

बिहार: बेतिया जिले में नदी में डूबने से एक बच्चे समते 3 की मौत, अलग-अलग इलाकों में घटी घटना

बिहार के बेतिया जिले में अलग-अलग इलाकों में नदी में डूबने से एक बच्चे समने तीन की मौत हो गई है. घटना के बाद से इलाकों में मातम का माहौल बना.

पटना: बिहार के जिले बेतिया में अलग-अलग जगहों पर डुबने से एक बच्चे समेत तीन की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र में सिंघा नदी में डुबने से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि नरकटियांज अनुमंडल स्थित मैनाटांड प्रखंड क्षेत्र में हरपत बेनी नदी में डुबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई तो वहीं लौरिया थाना क्षेत्र के देवराज में रामरेखा नदी में डुबने से 14 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है.

एनडीआरएफ की टीम ने 6 साल के बच्चे का शव निकाला

एक साथ तीन बच्चों की डुबने से हुई मौत के बाद इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है. पहली घटना नौतन थाना क्षेत्र स्थित सिंघा नदी की है जहां नदी में डूबने के कारण एक 6 साल के बच्चे की मौत हो गई है. मृतक नौतन थाना क्षेत्र के पांडे टोला गांव निवासी उपेंद्र कुशवाहा का बेटा उमंग कुमार बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि वो नदी किनारे खेल रहा था तभी पैर फिसल जाने के कारण सिंघा नदी में बच्चा डूब गया. जिसकी सुचना स्थानीय प्रशासन को दी गई और मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने काफी खोज बीन के बाद बैरिया थाना के मच्छरगांवा पुल के पास से शव को नदी से बाहर निकाला.

पैर फिसलने के कारण 16 साल का लड़का नदी में डूबा

वहीं मैनाटांड थाना क्षेत्र के बसठा गांव में हरपत बेनी नदी में डुबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. बताया जा रहा हैं कि शौच करने गए 16 वर्षीय बालक का पैर फिसल गया जिससे वह हरपतबेनी नदी में गिर गया और डुबने से उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान नेक मोहम्मद मियां का 16 वर्षीय पुत्र वजीर आलम के रूप में की गई है.

तैराकी के दौरान 14 साल का लड़के की डूबने से मौत 

वहीं तीसरी घटना लौरिया थाना क्षेत्र के देवराज सहुआटॉड की है जहां एक 14 वर्षीय बच्चे की मौत पानी में डूबकर हो गई है. बताया जा रहा है कि सिसई पंचायत के सहुआताड़ निवासी पूर्णवासी साह का पुत्र शिव कुमार (14) अपने दोस्तों के साथ बकरी चराने चुनहट गांव के रामरेखा नदी के पास गया था. बकरी चराने के क्रम में शिव अपने दोस्तों के साथ रामरेखा नदी में नहाने गया. नदी में पानी का धार अधिक रहने के कारण वह तैरने के दौरान डूब गया. बच्चों ने हल्ला किया तो ग्रामीणों ने नदी में तैरकर कुछ दूरी पर उसे निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इधर बच्चे की मौत से उसके घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

यह भी पढ़ें.

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा के बीच खुद सीएम येदियुरप्पा ने दिए अपने एग्जिट के संकेत, जानिए क्या कहा

महाराष्ट्र में भारी बारिश से भयावह हालात, कोंकण रेल सेवा प्रभावित होने से 6 हजार यात्री फंसे, PM मोदी ने की CM उद्धव से बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget