एक्सप्लोरर

दो पत्नियों के बीच 'फंसे' पति का हुआ बंटवारा, सुनाया गया ऐसा फैसला जिसे पढ़कर बोलेंगे आप- ये भी होता है क्या

परामर्श केंद्र में इस शर्त पर समझौता हुआ कि शख्स 15 दिन पहली बीवी के साथ और 15 दिन दूसरी बीवी के साथ रहेगा. उसके दो घर हैं, ऐसे में वो दोनों को अलग-अलग घर में रखेगा और दोनों का भरण पोषण करेगा.

पूर्णिया: आपने आज तक जमीन, मकान या फिर जायदाद का बंटवारा होते देखा या सुना होगा. लेकिन क्या कभी आपने किसी इंसान का बंटवारा होते देखा या सुना है. अगर नहीं सुना है तो फिर ये खबर आपके लिए है. बिहार के पूर्णिया में पति के बंटवारे का मामला सामने आया है. यहां दो पत्नियों के बीच हुए झगड़े की वजह से पति को 15-15 दिनों के लिए बांट दिया गया है. पूर्णिया में बिहार पुलिस द्वारा संचालित पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में ये अनोखा फैसला सुनाया गया है. 

दूसरी पत्नी ने लगाया था ये आरोप

बता दें कि जिला के समाहरणालय परिसर में लगने वाले परामर्श केंद्र में बीते शुक्रवार को कुल आठ मामलों को निष्पादित किया गया. इसी दौरान केंद्र में एक अनोखा मामला सामने आया, जिसमें एक पति को 15-15 दिनों के लिए दो पत्नियों के बीच बांट दिया गया. दरअसल, दूसरी पत्नी की ओर से आरोप लगाया गया था कि जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के गोरियारी बस्ती का रहने वाला उसका पति पहले से शादीशुदा और 6 बच्चों का बाप था. 

Bihar Politics: सहनी की 'सजा' से सहमे मांझी! एकदम संभल कर दे रहे बयान, पढ़ें- VIP नेता के संबंध में क्या कहा

पति ने केंद्र में कही ये बात

महिला की मानें तो शख्स ने सच्चाई छुपाकर उससे शादी कर ली थी. अब वह उसके साथ मारपीट और गाली गलौज करता है. इधर, पति का कहना है कि उसकी दूसरी बीवी बहुत ज्यादा बोलती है और मारपीट भी करती है. इस कारण उसे पीट कर भगा दिया. ऐसे में केंद्र के सदस्यों ने उसे फटकार लगाई और दोनों से बॉन्ड बनवाया. इस शर्त पर समझौता हुआ कि शख्स 15 दिन पहली बीवी के साथ और 15 दिन दूसरी बीवी के साथ रहेगा. उसके दो घर हैं, ऐसे में वो दोनों को अलग-अलग घर में रखेगा और दोनों का भरण पोषण करेगा.

केंद्र की ओर से उसे ये सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई है कि भविष्य में वो दोनों पत्नियों को शिकायत का मौका कोई नहीं देगा. इस फैसले के बाद दोनों बीवी मुस्कुराते हुए पति के साथ केंद्र से विदा हुईं. 

यह भी पढ़ें -

Bihar News: पति के नाम का घर के बाहर चिपका इश्तेहार तो सीधे थाने पहुंची पत्नी, थानाध्यक्ष के सामने ही कर दिया 'कांड'

Bihar Crime: फोन बिजी आने पर लड़ता था पति, रोक-टोक से तंग आकर पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, नालंदा की घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
पवन सिंह और तेजस्वी रोड-शो में आमने-सामने, इशारों में हुई बात
पवन सिंह और तेजस्वी रोड-शो में आमने-सामने, इशारों में हुई बात
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान पर JDU की दो टूक, 'शब्दों में मर्यादा…'
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान पर JDU की दो टूक, 'शब्दों में मर्यादा…'

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget