एक्सप्लोरर

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे भागलपुर,पुरातत्विक अवषेशों का किया अवलोकन

भागलपुर के नौगछिया अनुमंडल में जयरामपुर और हरियों पंचायत के गुवारीडीह बहियार में करीब तीन हजार पहले की प्राचीन सभ्यता के मिले अवशेषों का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (रविवार)भागलपुर पहुंचे. इस दौरान भागलपुर के नौगछिया अनुमंडल में जयरामपुर और हरियों पंचायत के गुवारीडीह बहियार में करीब तीन हजार पहले की प्राचीन सभ्यता के मिले अवशेषों का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया.पुरातात्विक अवशेष को दिखाने जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली थी.इस दौरान नवगछिया क्षेत्र के बिहपुर के गुआरडीह में मिले पुरातात्विक अवषेशों को सजाकर रखा गया था, जबकि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही सीएम ने बिना देर किए अवशेषों को देखा.

बताते चलें कि भागलपुर के कई क्षेत्रों में उत्खनन के दौरान प्राचीन अवशेष मिले हैं. पिछले दिनों बिहपुर प्रखण्ड की जयरामपुर पंचायत के गुवारीडीह में 25 फीट ऊंचे टीले से प्राचीनतम अवशेष मिले थे, जिसको देखने खुद मुख्यमंत्री भागलपुर पहुंचे थे. पिछले दिनों यहां से 1000 ईसा पूर्व से लेकर 12वीं शताब्दी के बर्तन के टुकड़े, ताम्र धातु के टुकड़े, गोपन गुल्ला, सिल्ला लोढी, हैंडल युक्त बर्तन, चौड़े आकार की टेराकोटा की मूर्तियां आदि मिली थीं. सीएम के आगमन पर स्टॉल लगाकर इन चीजों को प्रदर्शित किया गया था.

इस दौरान मौके पर मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारी और पुरात्‍वविद से सीएम ने इससे संबंधित जानकारियां ली है| यही नहीं मुख्यमंत्री पुरातात्विक स्थल भी गए. वहां भी सीएम ने आम लोगों और किसानों से बातचीत की. मौके की नजाकत को देखते हुए स्थानीय लोगों ने सीएम को लगे हाथ कोशी नदी के कटाव और बाढ़ की समस्‍याओं से अवगत करा दिया. इसके पश्चात मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार खुद कोशी नदी का कटाव देखने चले गए. उन्होंने नदी तट पर अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के लिए कई आवश्यक निर्देश भी दिए हैं.

इसी कड़ी में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थानीय विधायक से भी बाढ़ के संबंध में जानकारियां ली. वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने पौराणिक और पुरातात्विक अवशेषों के अवलोकन के पश्चात इसके संरक्षण पर घंटों अधिकारियों के साथ विमर्श किया,.यहीं नहीं उन्होंने इस क्षेत्र को पर्यटन स्‍थल के रूप में विकसित करने की बात कही है.

इससे पहले सीएम नीतीश बीते 12 दिसंबर को बांका जिले के अमरपुर स्थित भदरिया में मिले बुद्धकालीन पुरातात्विक अवशेषों को देखने पहुंचे थे. पटना लौटने से पहले मुख्यमंत्री ने जमुई के लछुआड़ स्थित भगवान महावीर के जन्मस्थान पहुंचे और वहां हो रहे निर्माण कार्य को देखा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget