एक्सप्लोरर

Bihar News: युवाओं ने बेरोजगारी थीम पर निकाली झांकी,  PM मोदी के पकौड़े वाले बयान से लेकर भ्रष्टाचार तक की चर्चा

अपनी ओर दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने वाले इस झांकी में सबसे ज्यादा बिहार विधान परिषद में इस साल जनवरी महीने में निकली चपरासी की बहाली को फोकस किया गया है. झांकी में अलग-अलग स्लोगन भी लिखे गए थे.

आरा: उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ संपन्न हुआ. यूपी-बिहार और झारखंड के साथ-साथ देशभर में लाखों श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव की आराधना की और अर्घ्य देकर सुख-शांति की कामना की. इधर, छठ पूजा के दौरान बिहार के आरा शहर में एक अनोखा नजारा देखने को मिला. शहर के चौक-चौराहों पर युवाओं द्वार बनाई गई अलग-अलग झांकियां देखने को मिली. इन सभी के बीच बेरोजगारी के थीम पर बनी एक झांकी देखने को मिली, जिसकी काफी चर्चा हो रही है.

सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही

आरा शहर में नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा चौक पर बेरोजगारी के थीम पर बनी झांकी को काफी सराहा जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है. इसकी कई वीडियो और तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिसमें बेकारी और बेरोजगारी को लेकर स्लोगन लिखे हुए हैं. खुद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने झांकी की तस्वीर ट्वीट कर राज्य सरकार को घेरा है.

Chhath Puja 2021 Photos: डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ महापर्व का तीसरा दिन, देखें कैसा रहा बिहार के नेताओं का छठ

 

उन्होंने कहा, " बिहार में 23 राज्यों से अधिक बेरोजगारी है. बिहार की बेरोजगारी दर देश की बेरोजगारी दर से कई गुना अधिक है. 16 वर्षों की नीतीश-भाजपा सरकार देश के सबसे युवा प्रदेश बिहार के युवाओं को स्थायी नौकरी देने, रोजगार सृजन करने, उद्योग धंधे लगाने एवं पलायन रोकने में पूर्णतया विफल रही है."

इन मुद्दों पर युवाओं ने किया फोकस

बता दें कि झांकी में युवाओं ने विशेषकर बिहार विधान परिषद में चपरासी, सफाईकर्मी, माली और दरबान जैसे पदों पर निकली वैकेंसी, पीएम मोदी द्वारा दिए गए पकौड़े वाले बयान और बहाली प्रक्रिया व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे पर फोकस किया है. साथ ही छठ पूजा के पारंपरिक रूपरेखा को भी दिखाया गया है.

एक ही नजर में अपनी ओर दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने वाले इस झांकी में सबसे ज्यादा बिहार विधान परिषद में इस साल जनवरी महीने में निकली चपरासी की बहाली को फोकस किया गया है. इसमें कलाकारों ने दिखाया है कि किस तरीके से विधान परिषद में फोर्थ ग्रेड यानी कि चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की बहाली के लिए इंटरव्यू में बीटेक, बीएड, स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्र चपरासी की नौकरी लेने वालों की लाइन में दिखे. 

अलग-अलग स्लोगन भी लिखे गए

बता दें कि इसी साल जनवरी महीने में विधान परिषद की ओर से फोर्थ ग्रेड के 134 पदों पर बहाली के लिए वैकेंसी निकाली थी. गौरतलब हो किअभी हाल ही में पाकिस्तान में भी चपरासी की बहाली के लिए 15 लाख आवेदन आये थे, जिसकी चर्चा इंडियन मीडिया में भी काफी हुई थी. यहां तक कि पीएचडी स्कॉलर ने भी चपरासी और दरबान की नौकरी के लिए अप्लाई किया था. 

झांकी में अलग-अलग स्लोगन भी लिखे गए थे. जैसे, 'हाय रे रोजगार, भटक रहे युवा बेरोजगार', 'युवा है लाचार, चारों तरफ है बेरोजगार, हाय रे सरकार', 'बेरोजगारी इतनी बढ़ा दी कि डिग्री भी काम न आई', 'नौकरी चाहीं सरकारी, न त बइठ के बेचा तरकारी', 'ऐसे ही थोड़े न भइल ह, दस लाख दे के अइनी ह', 'हाय रे महंगाई, हाय रे महंगाई, महंगाई की मार, सब पे छाई' और 'फसल तो अच्छा हुआ लेकिन बाढ़ ने सारा फसल बर्बाद कर दिया'. इस तरह के कई स्लोगन झांकी में लगाए गए हैं, जो बेरोजगारी, महंगाई, बाढ़ और भ्रष्टाचार को लेकर अलग-अलग मैसेज दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें -

Bihar News: सुपौल में तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिजनों के साथ अर्घ्य देने पहुंचा था घाट

Bihar Crime: अररिया में जमीन विवाद में गरजी बंदूकें, गोलीबारी में शख्स की मौत, तीन घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget