एक्सप्लोरर

Bihar News: सीतामढ़ी में निगरानी की टीम ने रिश्वतखोर डीपीओ को पकड़ा, शिक्षक से मांगा था 50 हजार रुपए घूस

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में निगरानी विभाग ने कार्रवाई करते हुए घूस लेने के आरोप में एक को गिरफ्तार किया है. वहीं, निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया है.

सीतामढ़ी: जिले में निगरानी विभाग (Vigilance Department) को एक बड़ी सफलता मिली. रिश्वतखोर डीईओ (DEO) सह डीपीओ, एमडीएम संजय कुमार देव कन्हैया को निगरानी की टीम ने गुरुवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि एमडीएम (MDM) योजना में एक आरोपी शिक्षक को जांच में क्लीन चिट देने को लेकर उससे 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई थी. निगरानी की टीम के द्वारा बिछाए गए जाल में आरोपी फंस गया और निगरानी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

बुधवार को ही मिला था प्रभार

डीपीओ एमडीएम संजय कुमार देव कन्हैया को बुधवार को ही जिला शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार सौंपा गया था. बताया जा रहा है कि वरीय शिक्षा विभाग के अधिकारियो ने संजय कुमार देव कन्हैया को यह जिम्मेवारी दी थी. वहीं, सीतामढ़ी के मध्यान भोजन गड़बड़ी को लेकर विभागीय कार्रवाई का सामना कर रहे एक शिक्षक से लगातार आरोप में क्लीन चिट देने को लेकर प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा उससे रिश्वत की मांग की जा रही थी. शिकायतकर्ता शिक्षक के मामले को लेकर एक जांच कमेटी भी बनाया गया था. कमेटी जांच की प्रकिया में अभी भी जुटी थी.

डीएसपी ने की गिरफ्तारी की पुष्टि

निगरानी की टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि निगरानी में डीपीओ संजय कुमार देव कन्हैया के खिलाफ एक शिक्षक के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस शिकायत को लेकर निगरानी की टीम के द्वारा यह कार्रवाई की गई है. 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.

पहले भी अधिकारी रिश्वत के आरोप में हुए हैं गिरफ्तार

गौरतलब है सीतामढ़ी जिले में यह पहली घटना नहीं है, जिसमें निगरानी की टीम के द्वारा कोई अधिकारी रिश्वत लेते टीम के हत्थे चढ़ा है. इससे पहले भी 3 साल के अंदर लगभग सात से ज्यादा पदाधिकारी और पुलिसकर्मी निगरानी के टीम के शिकार हुए हैं. एक सिविल सर्जन, एक दरोगा, एक एडीएम, ड्रग इंस्पेक्टर समेत कई सरकारी कर्मी निगरानी के द्वारा गिरफ्तार किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar Bahubali: क्राइम का बेताज बादशाह, अपराध की दुनिया में सूरजभान ने रखा कदम तो पिता और भाई ने दे दी थी जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget