एक्सप्लोरर

जहानाबाद में मासूम की दर्दनाक मौत, स्कूल पर लापरवाही का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Jehanabad School Bus Accident: जहानाबाद में एक जर्जर स्कूल बस से गिरने के कारण पांच वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. बस की फर्श में बड़ा छेद था, जिससे बच्चा नीचे गिर पड़ा.

बिहार के जहानाबाद जिले में स्कूल बस से गिरकर पांच वर्षीय छात्र की मौत हो गई. यह हादसा सिकरिया थाना क्षेत्र के मिल्की गांव के पास हुआ है. जिससे पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया.

मृतक की पहचान मिल्की गांव निवासी अमर कुमार के पांच वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार उर्फ चक्कू के रूप में हुई है. वह रोज की तरह निजी स्कूल जाने के लिए बस में सवार हुआ था. सिकरिया मोड़ के पास अचानक बस की फर्श में बने बड़े छेद से वह नीचे गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

घटना के बाद परिजनों ने स्कूल प्रशासन और बस चालक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया. पीयूष के पिता बिट्टू और दादा भूलेटन यादव का कहना है कि बस की स्थिति बेहद खराब थी और इसकी मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि चार-पांच दिन पहले भी एक छात्रा इसी बस से गिरकर घायल हो गई थी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उससे कोई सबक नहीं लिया.

लोगों ने पुलिस पर भी लगाए आरोप

स्थानीय निवासी अभिजीत कुमार ने पुलिस प्रशासन को भी कठघरे में खड़ा किया. उनका आरोप है कि पुलिस नियमित रूप से वाहनों की जांच करती है, लेकिन स्कूल बसों की स्थिति पर कोई ध्यान नहीं देती. उन्होंने कहा कि बस के कागजात फेल हैं और वाहन जर्जर है, इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई.

गुस्साए ग्रामीणों ने बस में कर दी तोड़फोड़

मासूम की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ कर दी और घंटों सड़क जाम रखी. घटना की सूचना मिलते ही साइबर डीएसपी गोपाल कृष्ण और तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर जाम हटवाया गया.

डीएसपी ने दिए जांच के आदेश

डीएसपी गोपाल कृष्ण ने बताया कि पांच वर्षीय बच्चे की मौत की घटना बेहद दुखद है. पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह हादसा न केवल स्कूल प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि वाहन जांच प्रणाली पर भी बड़े सवाल खड़े करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: खतरे में विधायकों के PA-PS की नौकरी? CM सम्राट का बड़ा फरमान
बिहार: खतरे में विधायकों के PA-PS की नौकरी? CM सम्राट का बड़ा फरमान
बिहार में 8 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, सरकार ने मानी ये बड़ी मांगें
बिहार में 8 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, सरकार ने मानी ये बड़ी मांगें
नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले
नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget