एक्सप्लोरर

Bihar News: RJD ने बताया 'महामूर्ख' तो भड़के JDU नेता, कहा- चरवाहा विद्यालय वाले हमें देंगे ज्ञान की चुनौती

पूर्व मंत्री ने कहा कि तेजस्वी ने गुनाह किया है. लोगों के बीच चंद पैसे देकर. बिहार की जनता को उन्होंने याचक समझ लिया है. लेकिन यहां की जनता याचक नहीं है, वो अपना हक लेती है.

पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के नोट बांटने के वायरल वीडियो पर विवाद जारी है. शुक्रवार को वायरल वीडियो मामले में जेडीयू नेता नीरज कुमार (Neeraj Kumar) ने निर्वाचन आयोग से तेजस्वी पर कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद आरजेडी (RJD) ने उन्हें महामूर्ख बताया था. अब नीरज कुमार ने आरजेडी के वार पर पलटवार किया है. नीरज कुमार ने शनिवार को कहा, " चरवाहा विद्यालय से ज्ञान प्राप्त करने वाले हमको ज्ञान की चुनौती दे रहे हैं. गौरवशाली नालंदा विश्वविद्यालय का पूर्णरूथान नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुआ है."

आचार संहिता पढ़ लें तेजस्वी

जेडीयू नेता ने तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा, " राजनीतिक जमात के मुखिया बने बैठे धारा 420 के आरोपी आदर्श आचार संहिता-2021 का खण्ड-क पढ़ लें. पूरे बिहार में जहां पंचायती राज का प्रक्षेत्र है, वहां केवल चुनाव की अधिसूचना ही नहीं बल्कि चुनाव परिणाम जब तक घोषित नहीं होता तब तक आचार संहिता प्रभावी है."

नीरज कुमार ने कहा, " अगर इन्हें तो दानवीर बनना है तो गोपालगंज में जो नौकरी के नाम पर उनके पिता ने जमीन लिखवाया है, उसे वो वहां समाज के बीच दान कर दें. जमीन तेजस्वी यादव के ही नाम से ही नहीं बल्कि उनके उप नाम तरुण यादव के नाम से भी है, जिसका दाखिल खारिज भी नहीं करवाया गया है. ना रसीद कटवाया है. उन्हें क्यों नहीं दान कर देते हैं?"

लोगों के बीच चंद पैसे देकर किया गुनाह

पूर्व मंत्री ने कहा, "तेजस्वी ने गुनाह किया है. लोगों के बीच चंद पैसे देकर. बिहार की जनता को उन्होंने याचक समझ लिया है. लेकिन यहां की जनता याचक नहीं है, वो अपना हक लेती है. ऐसे में उनके मां-पिता ने जो हकमारी की है, वो उसे लौटा दें. साथ ही विपक्ष के नेता हैं, तो ज्ञान देने से पहले जो कानून ने उनके चेहरे पर बदनुमा दाग लगा दिया है, कम से कम उसका अवलोकन कर लें." 

मालूम हो कि जेडीयू द्वारा तेजस्वी पर निशाना साधे जाने के बाद आरजेडी बचाव में उतरी थी. पार्टी ने कहा था, " नीतीश कुमार, आपने कैसे महाअज्ञानी, महामूर्ख लोगों को नियोजन पर प्रवक्ता रखा है, जिन्हें इस बात की जानकारी नहीं कि पंचायत चुनाव आचार संहिता किस पर और कब से लागू होती है? सर्वविदित है ये लोग JDU की वस्तु-विनिमय संस्कृति के उत्पाद है।कृपया इन उत्पादों को अपने तक सीमित रखे.

यह भी पढ़ें -

ये इश्क हाय: प्यार में पड़े लड़के ने किन्नर संग रचाई शादी, फुल फिल्मी स्टाइल में लिए सात फेरे, VIDEO वायरल

Bihar Politics: तेजस्वी ने नीतीश कुमार को लिखा पत्र, रामविलास पासवान और रघुवंश प्रसाद के लिए की ये बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget