एक्सप्लोरर

Bihar News: लालू यादव की निशानदेही पर नीतीश कुमार के ननिहाल में छापेमारी, मुलायम का भी आया नाम, जानें पूरा मामला

बिहार के गया से लेकर पटना तक यह मामला जुड़ा है. इस पूरे मामले को लेकर गया के थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी. मउ ओपी थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने इसकी पुष्टि की है.

गयाः बिहार के गया से एक ऐसा मामला आया जिसे जानकर आप पहली बार में चौंक जाएंगे. एक शख्स की गिरफ्तारी के बाद ऐसे-ऐसे नाम आए जिसे सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई. हालांकि पूरा मामला जानने के बाद पुलिस ने चैन की सांस ली. दरअसल, बीते शुक्रवार को एक मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया उसने अपना नाम लालू यादव बताया, यहां तक तो ठीक था. पूछताछ में उसने आगे जैसे ही बताया कि इसमें नीतीश कुमार और मुलायम सिंह का भी हाथ है तो पुलिस चौंक गई. बाद में पता चला कि ये उसके गैंग के साथियों का नाम है.

शुक्रवार को गया के टिकारी अनुमंडल के मउ ओपी की थाना पुलिस ने चोरी के मोबाइल, लैपटॉप, सिम कार्ड के साथ कमालपुर से लालू यादव को गिरफ्तार किया था. चोरी की घटना के इस मामले में लालू के साथी नीतीश कुमार और मुलायम यादव फरार हैं. इस मामले में ईंट भट्ठा पर काम करने वाले गोपाल कुमार ने थाना में आवेदन दिया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Corona News: मंगल पांडेय का दावा- बिहार में इस बार किसी सुविधा की नहीं होगी कमी, विभाग पूरी तरह से है तैयार

बताया जाता है कि मोबाइल चोरी की घटना 27 दिसंबर को हुई थी. घटना के बाद मोबाइल बंद कर दिया गया. इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर पता चला कि पटना जिले के हेमनपुर गांव में फोन का इस्तेमाल हो रहा है. इसके बाद पुलिस ने नीतीश कुमार के ननिहाल हेमनपुर गांव से लालू यादव को पकड़ कर अपने साथ लाई. पुलिस ने हिरासत में लेकर गिरोह के अन्य साथियों के नाम पूछे तो इन नामों का खुलासा हुआ.

गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

मउ ओपी थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि कमालपुर निवासी लालू यादव ने अपने साथी नीतीश कुमार और मुलायम यादव के साथ मिलकर दो मोबाइल की चोरी की थी. लालू यादव की निशानदेही पर पुलिस पटना जिले के खिरीमोड़ थानाक्षेत्र के हेमनपुर गांव पहुंची जहां से उसकी गिरफ्तारी हुई. ननिहाल में छापेमारी के दौरान चोरी की गई लैपटॉप और अन्य सामान को बरामद किया गया. नीतीश कुमार और मुलायम यादव फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Corona Update: विधानसभा सचिवालय एक हफ्ते के लिए बंद, पटना में बढ़ रहे कोरोना केस के कारण लिया गया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget