एक्सप्लोरर

Nalanda Crime: दोस्त ने ही फोन कर निरंजन को बुलाया था, 15 से 20 लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, पुलिस ने किया खुलासा

Bihar News: मामला नूरसराय थाना का है. निरंजन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

नालंदा: जिले के नूरसराय थाना के अनधन्ना मोड़ के पास बुधवार की शाम निरंजन कुमार नाम के युवक की पीट-पीटकर हत्या (Nalanda Crime) कर दी गई थी. इस मामले पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में निरंजन के करीबी दोस्त को गुरुवार की शाम गिरफ्तार किया है. दोस्त ने ही निरंजन को फोन कर बुलाया था. इसके बाद 15 से 20 लोगों ने निरंजन की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

लाठी-डंडे से पीट-पीटकर की गई थी हत्या

गिरफ्तार निरंजन के दोस्त दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया है कि निरंजन कुमार से काफी नजदीकी थी. साथ में घूमना-फिरना होता था. निरंजन का विवाद पृथ्वी नाम के एक युवक से चल रहा था, पृथ्वी के कहने पर ही निरंजन को फोन कर दिनेश ने बुलाया था. दिनेश ने यह बताया था कि निरंजन की मां की ज्यादा तबीयत खराब है, निरंजन को पैसों का जरूरत है. पृथ्वी से पैसों का मांग की गई थी पृथ्वी ने कहा था कि निरंजन को साथ लेकर सुनसान जगह आना. पैसों के लिए निरंजन दिनेश के साथ चला गया फिर इसके बाद निरंजन के हाथ-पैर बांधकर दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला. मारपीट होने लगा तो दिनेश मौके से निरंजन को छोड़कर फरार हो गया था, 

जल्द आरोपियों की होगी गिरफ्तारी- पुलिस

वहीं, पुलिस ने निरंजन के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले को लेकर सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि दोस्त ने निरंजन को बुलाया था. उसे पैसे देने की लालच में सुनसान जगह ले जाकर कुछ दोस्तों ने मिलकर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. इस मामले में मृतक निरंजन के एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले का खुलासा हो गया है. इस मामले में कई आरोपी अब भी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: मुश्किल में पड़े IPS विकास वैभव? DG शोभा अहोतकर से जुड़े मामले में नोटिस, हो सकती है कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget