एक्सप्लोरर

Bihar News: कैमूर पंचायत में नहीं है मैट्रिक-इंटर स्कूल, नदी पार कर यूपी जाते हैं बच्चे, सरकार नहीं ले रही सुध

Bihar News: कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र की धडहर पंचायत में 8वीं क्लास के बाद बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए नाव से नदी पार कर यूपी के चंदौली में जाना पड़ता है.

Bihar News: सरकार हर पंचायत में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का दावा तो करती है. लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है.ऐसा ही नजारा कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र की धडहर पंचायत का है. जहां 8वीं क्लास तक ही बच्चों की पढ़ाई पंचायत में बने विद्यालयों में हो पाती है. औऱ इससे आगे की पढ़ाई करने के लिए बच्चों को उनके गांव से 15 किलोमीटर दूर दूसरे गांव में जाना पड़ता है. और इस दूरी को कम करने के लिए बच्चे जान जोखिम में डालकर गांव के पास से गुजर रही करमनासा नदी को नाव से पार कर यूपी के चंदौली जिला के राजकुमार इंटर कॉलेज भुजना में जाते हैं.  

नदी पार कर स्कूल जाते हैं बच्चे

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस विद्यालय में दुर्गावती के धड़हर पंचायत के 40 प्रतिशत बच्चे पढ़ते हैं. बिहार के 300 से अधिक बच्चे अपने पंचायत जिला और राज्य से दूर करमनासा नदी को नाव से पार कर यूपी के राजकुमार इंटर कॉलेज भुजना में पढ़ने के लिए जाते हैं. जिससे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़चा है. बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी तो बारिश के मौसम होती है. कई बार नाव पलट भी चुकी है. जिससे कुछ बच्चों की नदी में डूबने से मौत भी हो चुकी है. फिर भी बच्चे पढ़ाई के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते हैं.


Bihar News: कैमूर पंचायत में नहीं है मैट्रिक-इंटर स्कूल, नदी पार कर यूपी जाते हैं बच्चे, सरकार नहीं ले रही सुध

सरकार सिर्फ आश्वासन देती है

कई सालों से धडहर पंचायत के ग्रामीणों सरकार से वहां पर पुलिया बनाने की मांग कर रहे हैं. लेकिन सरकार से उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता है. गांव वालों की मानें तो बच्चों की धडहर पंचायत में आठवीं तक पढ़ाई तो हो जाती है. लेकिन आठवीं के बाद की पढ़ाई के लिए उन्हें दुर्गावती के धडहर पंचायत में मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई के लिए 15 किलोमीटर दूर राजकुमार इंटर कॉलेज भूजना में जाना ही पड़ेगा. कर अपना पूरा करते हैं

नेता चुनाव जीतते ही वादें भूल जाते हैं

बच्चों का कहना है कि जब चुनाव आते है तो सारे नेता गांव में आते हैं और खूब सारे वादे करते हैं लेकिन चुनाव जीतते ही कोई पूछने तक नहीं आता है. 300 से अधिक बच्चे और बच्चियां हम लोग नाव पर सवार होकर नदी पार करते हैं और उत्तर प्रदेश के भुजना चंदौली विद्यालय में जाते हैं. जहां हम लोगों की शिक्षा पूरी होती है. कई बार नदी में नाव पलट जाती है जिससे छात्रों की मौत भी हो चुकी है. वहीं गांव के ग्रामीण की मांग है कि सरकार को इस पंचायत में एक इंटरमीडिएट स्कूल खोलना चाहिए. ताकि बच्चों को दूर जाकर पढ़ाई ना करनी पड़े.


Bihar News: कैमूर पंचायत में नहीं है मैट्रिक-इंटर स्कूल, नदी पार कर यूपी जाते हैं बच्चे, सरकार नहीं ले रही सुध

स्कूल नहीं तो बच्चों के लिए बनाए पुलिया

वही बच्चों को नदी पार करवाने वाले नाविक बताते हैं कि हर रोज करीब 300 से अधिक बच्चे और बच्चियों को हम नाव के सहारे नदी पार कराते है और यूपी में पहुंचाते हैं. जिससे उनकी पढ़ाई पूरी हो सके. सुबह बच्चों को ले जाने के लिए शाम में बच्चों को लाने के लिए हम समय पर तैयार रहते हैं. कई बार नाव पलट भी जाती है .सरकार विद्यालय अगर नहीं बना सकती तो एक छोटा पुलिया ही बना दे इससे भी बच्चों को काफी राहत मिलेगी.

सरकार से कई बार की है शिकायत

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया धड़हर पंचायत क्षेत्र में एक विद्यालय है जो बच्चों के घरों से काफी दूर है. जिससे बच्चे वहां पहुंच नहीं पाते. इसलिए वो अपने गांव के बगल से गुजर रही करमनासा नदी को नाव से पार कर यूपी के चंदौली के इंटर कॉलेज में चले जाते हैं. ऐसे हमारे जिले के दुर्गावती प्रखंड में और भी विद्यालय हैं जहां पंचायत में स्कूल तो है लेकिन सभी गांव के बच्चे स्कूल तक पहुंच नहीं पाते हैं. हमने एक साल पहले ही सरकार को पत्र भेजा है लेकिन उस पर कोई अमल अभी तक नहीं हो पाया है.

ये भी पढ़ें-

Jharkhand News: नक्सलियों ने झारखंड के लातेहार में बम विस्फोट से रेलवे ट्रैक उड़ाया, ठप हुआ परिचालन

PM Modi in Lucknow: लखनऊ में आज डीजीपी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे पीएम मोदी, जानें क्या होगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget