एक्सप्लोरर

PM Modi in Lucknow: लखनऊ में आज डीजीपी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे पीएम मोदी, जानें क्या होगा खास

पीएम मोदी डीजीपी सम्मेलन में शाम 7:15 बजे तक मौजूद रहेंगे. उसके बाद फिर राजभवन लौटेंगे और तकरीबन 7:45 बजे पुलिस हेडक्वार्टर जाएंगे, जहां रात 8 बजे डिनर रखा गया है. आज भी राजभवन में ही विश्राम करेंगे.

PM Modi in Lucknow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिन के लखनऊ दौरे पर हैं. जहां वे 56वें डीजीपी और आईजीपी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे. इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. सम्मेलन में साइबर अपराध, डेटा गवर्नेंस, आतंकवाद विरोधी चुनौतियों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी. इस मौके पर राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख भी शामिल होंगे.

आज राजभवन में ही विश्राम करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां शाम 7:15 बजे तक मौजूद रहेंगे. उसके बाद फिर राजभवन लौटेंगे और तकरीबन 7:45 बजे पुलिस हेडक्वार्टर जाएंगे, जहां रात 8:00 बजे डिनर रखा गया है. प्रधानमंत्री 20 नवंबर की रात्रि को भी राजभवन में ही विश्राम करेंगे. 21 नवंबर को सुबह एक बार फिर 9:15 बजे को डीजीपी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए सिग्नेचर बिल्डिंग जाएंगे और फिर शाम 4:20 तक वहां रहेंगे और उसके बाद वहीं से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

महोबा में पीएम मोदी ने किया कई परियोजनाओं का उद्घाटन 

इससे पहले पीएम मोदी ने बुंदेलखंड क्षेत्र के महोबा में जल संकट को दूर करने के लिए कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने जिन परियोजनाओं को शुरू किया है, उनमें अर्जुन सहायक परियोजना, रतौली वियर परियोजना, भवानी बांध परियोजना और मझगांव-मिर्च छिड़काव परियोजना शामिल हैं. इनकी लागत 3250 करोड़ रुपये से भी अधिक है. बताया जा रहा है कि इस योजना के पूरे होने पर महोबा, हमीरपुर, बांदा और ललितपुर जिलों में लाखों किसानों को सिचाई के लिए पानी और पेयजल की समस्या दूर हो जाएगी.

झांसी में 600 मेगावाट के अल्ट्रा मेगा सोलर पावर पार्क की रखी आधारशिला

इसके बाद पीएम मोदी झांसी गए, जहां गरौठा में 600 मेगावाट के अल्ट्रा मेगा सोलर पावर पार्क की आधारशिला रखी. इसकी लागत 3000 करोड़ रुपए से अधिक है. इसके अलावा पीएम मोदी अटल एकता पार्क का उद्घाटन किया. इस पार्क की लागत 11 करोड़ रुपए है. यह 40 हजार वर्ग मीटर में फैला हुआ है. इसमें अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा भी लगाई गई है. इस प्रतिमा को मूर्तिकार राम सुतार ने बनाया है. सुतार का योगदान स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में भी रहा है.

लखनऊ में 3 दिनों तक पहली बार रुक रहे हैं पीएम मोदी 

डीजीपी सम्मेलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार रात लखनऊ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने स्वागत किया. पीएम मोदी रात के विश्राम के लिए एयरपोर्ट से सीधे राजभवन पहुंचे और राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनकी अगवानी की. मोदी ने राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए. ऐसा पहली बार हो रहा है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिनों तक राजधानी लखनऊ में ही रुक रहे हैं, हालांकि यूपी में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव को भी इस दौरे के पीछे की एक बड़ी वजह माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

Farm Laws Repeal: पीएम मोदी के फैसले पर अखिलेश ने कहा, साफ नहीं है इनका दिल, चुनाव बाद फिर लाएंगे बिल

UP Jobs: बाल विकास पुष्टाहार विभाग में 5 हजार पद खाली, राज्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget