एक्सप्लोरर

Caste Census In Bihar: 5 राज्यों के चुनाव के बाद होगी जाति जनगणना? सीएम नीतीश कुमार ने दिए यह संकेत

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद जातीय जनगणना के आसार जताए हैं.

Caste Census In Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पांच राज्यों- यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब के चुनाव संपन्न होने के बाद जातीय जनगणना के आसार जताए हैं. मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि पांच राज्यों में चुनावों के बाद जातिगत जनगणना होने की पूरी संभावना है. हम लोग एक मत में हैं. निश्चित रूप से राज्य सरकार यह करना चाहती है. हमने इसको लेकर पूरी रणनीति बनाई है. अगर एक बार जातिगत जनगणना हो जाएगी तो विकास कार्य करने में आसानी होगी.

उन्होंने कहा कि हम राज्य में जाति जनगणना करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सभी के विचारों के बारे में जानने के लिए एक सर्वदलीय बैठक आयोजित करना चाहते हैं कि इसे कैसे किया जाए. इससे सभी को फायदा होगा. हम इसे जल्द ही शुरू करेंगे और यह भी सुनिश्चित करेंगे कि इसे ठीक से लागू किया जाए.

जातीय जनगणना के मुद्दे पर यह नेता पीएम से कर चुके हैं मुलाकात
इससे पहले सीएम ने कहा था "जातीय जनगणना होने से सबको जानकारी हो जाएगी कि किसकी कितनी आबादी है. इससे किसी भी जाति की उपेक्षा नहीं होगी. यह सब बात चली है और आपस में बातचीत भी हुई है."

बता दें बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी ने भी जातीय जनगणना की मांग उठाई है. जनगणना के संबंध में बिहार सरकार केंद्र से भी वार्ता कर रही है. बिहार के कई नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस विषय पर मुलाकात भी कर चुके हैं. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव , विजय कुमार चौधरी ,जनक राम, अजीत शर्मा, महबूब आलम,अख्तरुल ईमान, जीतन राम मांझी, मुकेश सहनी, सूर्यकांत पासवान और अजय कुमार शामिल हैं.

Begusarai News: बिहार पहुंचा हिजाब विवाद, बुर्का पहने लड़की को बैंक में पैसे निकालने से रोका गया, विपक्ष ने CM नीतीश को घेरा

Fodder Scam Case: लालू यादव को मिली सजा तो तेजस्वी बोले- विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी को भूल गई CBI

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget