एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जेडीयू-आरजेडी के बीच हुई 'डील' पर चिराग बोले- उपेंद्र कुशवाहा को होनी चाहिए जानकारी, करें सार्वजनिक

Chirag Paswan Statement: चिराग पासवान नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं. वहीं, एक बार फिर उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा के मुद्दे को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा.

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) बुधवार को पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के डील वाले बयान पर उन्होंने कहा कि यह मामला जेडीयू (JDU) का है लेकिन जब-जब कोई भी सरकार डील के आधार पर बनती है वो सरकार जनता की हित में काम नहीं करती है. स्वार्थ साधने के लिए ही डील हुई होगी. उपेंद्र कुशवाहा को इस डील को लेकर खुलासा करना चाहिए

'सीएम यूज एंड थ्रो वाला रास्ता अपनाते हैं'

चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री को जब तक किसी की जरूरत होती है उसका इस्तेमाल करते हैं और जरूरत पूरा होने के बाद यूज एंड थ्रो वाला रास्ता अपनाते हैं. वहीं. बक्सर किसान मामला पर उन्होंने कहा कि बक्सर के किसानों की चिंता किसको है? इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री के कान में जूं तक नहीं रेंगा.100 दिन से ऊपर हो गया है लेकिन मुख्यमंत्री को इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है. 

जातीय जनगणना को लेकर साधा निशाना

जहरीली शराब से लोगों की मौत पर चिराग पासवान ने कहा कितनी और हत्या का इंतजार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे? शराबबंदी कानून में बदलाव करने की जरूरत है. इस मुद्दे को लेकर एक बार फिर सर्वदलीय बैठक मुख्यमंत्री बुलाएं. जातीय जनगणना पर सभी ने समर्थन किया. ऐसे ही शराबबंदी की तरह जब जातीय जनगणना विफल होगी तब सवाल उठेगा? और तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कोई जवाब नहीं होगा. क्यों नहीं जातीय जनगणना शुरू करने से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई गई? सबकी राय लेतें. आज की तारीख में किसी दूसरे को तो छोड़ ही दीजिए जनता दल यूनाइटेड के खुद के मंत्रियों को नहीं पता होगा कि जातीय जनगणना की रूपरेखा क्या है? 

यह सब बांटने की राजनीति है- चिराग पासवान

वहीं, गुलाम रसूल बलियावी के बयान और मंत्री आलोक मेहता के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कर्बला बनाने की बात हो या फिर अंग्रेजों के गुलाम यह सब जात-पात में बांटने की राजनीति के उदाहरण हैं. ऐसे उदाहरण यह नेता देते रहेंगे क्योंकि इनके खुद के नेता ने इसी बांटने की राजनीति के आधार पर अपना पूरा जीवन व्यतीत किया. दो दशक से अगर नीतीश कुमार बिहार की सत्ता में मुख्यमंत्री हैं तो बांटने की राजनीति ही आधार है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: ‘नरेंद्र मोदी कहां चाय बेचते थे’, ललन सिंह का मंच से कटाक्ष, कहा- पीएम झूठे हैं, BBC की डॉक्यूमेंट्री से क्यों डर रहे?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget