एक्सप्लोरर

Begusarai News: बेगूसराय में 2 गुटों के बीच हुई गोलीबारी, सिर में गोली लगने से रास्ते से गुजर बच्ची की मौत

Begusarai Crime News: मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी गांव के महाजी टोला की घटना है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में गोली लगने से एक 12 साल की बच्ची की मौत हो गई. घटना बीते गुरुवार (19 दिसंबर) की है. मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी गांव के महाजी टोला में दो पक्षों के झगड़े के दौरान फायरिंग हो रही थी. इसी दौरान बच्ची वहां से गुजर रही थी. गोली बच्ची के सिर से आरपार हो गई जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. जांच की जा रही है.

आपसी वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी की घटना

बताया जाता है कि गांव के ही अरुण पासवान की 12 वर्षीय बेटी ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी. महाजी टोला में जब दो पक्षों में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी हो रही थी तो वह इस घटना में शिकार हो गई. गोली लगते ही बच्ची जमीन पर गिर गई. स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे. बच्ची के परिजनों को घटना की सूचना दी. बच्ची को तुरंत एक निजी अस्पताल में लेकर लोग गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

गांव में ही ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी बच्ची

बच्ची के पिता अरुण पासवान का कहना है कि रोजाना की तरह उनकी बेटी स्कूल से आने के बाद गांव में ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी. हर दिन शाम में 6 बजे के करीब ट्यूशन से लौट आती थी. गुरुवार को साढ़े छह बजे के करीब भी जब बच्ची घर नहीं लौटी तो वे खोजने के लिए निकल गए. ट्यूशन सेंटर गए तो पता चला कि वो वहां से निकल चुकी है. इस दौरान रास्ते में ग्रामीणों से उन्हें पता चला कि उनकी बेटी को गोली लगी है. उसे अस्पताल ले जाया गया है. वहां उसकी मौत हो गई है.

इस मामले में बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने बताया कि गुरुवार को देर शाम सूचना मिली थी कि मटिहानी थाना क्षेत्र रामदिरी गांव के महाजी टोला वार्ड नंबर 12 में दो पक्षों मे गोलीबारी हो रही है. इसमें एक 12 वर्षीय बच्ची को गोली लग गई जिससे उसकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर मटिहानी थानाध्यक्ष नितेश कुमार को भेजा गया. दो-तीन और थानों की पुलिस भी पहुंची. सदर एसडीपीओ-01 को भी घटनास्थल पर भेजा गया. एफएसएल की टीम से भी जांच करवाई गई है. एसपी ने कहा कि सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है. जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार में मौसम की आंख-मिचौली, जेट स्ट्रीम के कारण बढ़ा तापमान, नवादा में पारा 30 डिग्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget