एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में मुखिया और 14 वार्ड सदस्यों ने एक साथ सौंपा इस्तीफा, कारण जानकर रह जाएंगे दंग

Bihar News: मामला सुपौल जिले के मरौना प्रखंड की गनौरा पंचायत का है. इस तरह से सामूहिक इस्तीफे के बाद पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग में अब हलचल तेज हो गई है.

Mukhiya and Ward Members Resign: बिहार के सुपौल (Supaul) में मुखिया और 14 वार्ड सदस्यों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया. मामला मरौना प्रखंड की गनौरा पंचायत का है. पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार और सभी 14 वार्ड सदस्यों ने मंगलवार (17 दिसंबर) को पंचायती राज पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को अपना इस्तीफा सौंप दिया. इस तरह एक साथ इस्तीफा देने के पीछे का कारण भी बताया गया है.

रिश्वत मांगने का लगाया गया आरोप

मुखिया जितेंद्र कुमार ने बताया कि पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और कनीय अभियंता जैसे पंचायत स्तरीय कर्मी विकास कार्यों के लिए रिश्वत मांगते हैं. इनके असहयोग के कारण पंचायत में विकास कार्य ठप है. जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

मुखिया के साथ इन लोगों ने दिया इस्तीफा

मुखिया जितेंद्र कुमार के साथ इस्तीफा देने वालों में उप मुखिया बेचनी देवी, वार्ड सदस्य माला देवी, पूनम देवी, शोभा देवी, सुचिता देवी, रामप्रवेश महतो, पिंकी देवी, अभय कुमार यादव, वीणा देवी, मदन कुमार मंडल, सुरेंद्र सदा, विकास आनंद, विनोद कुमार यादव और ललिता देवी शामिल हैं. इनमें से लगभग सबकी एक ही समस्या है. लगभग लोगों का कहना है कि उनके पास जनता की समस्याएं सुनने और उन्हें हल करने का अधिकार है, लेकिन पंचायत कर्मियों का सहयोग नहीं मिलता है. इसके चलते समस्या का निष्पादन नहीं हो पाता है.

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने क्या कहा?

इस मामले में मरौना प्रखंड विकास पदाधिकारी रचना भारतीय ने बताया कि मुखिया की ओर से व्हाट्सएप पर त्याग पत्र भेजने की जानकारी मिली है. समस्या के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों से वार्ता की जा रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही पंचायत की समस्याओं का समाधान किया जाएगा. उधर दूसरी ओर इस तरह से सामूहिक इस्तीफे के बाद पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग में हलचल तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें- Bihar Jamin Survey: 60 दिन में आवेदन निरस्त, बिना जमाबंदी संख्या के भी नापी, जमीन सर्वे से जुड़ी बड़ी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget