एक्सप्लोरर

बिहार: ग्रेजुएट छात्राओं को मिलेगी नई सौगात, जानें- नीतीश सरकार उनके खातों में कैसे भेजेगी 50 हजार रुपए?

सरकार जल्द ही ग्रेजुएट छात्राओं के खाते में 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि डालेगी. मुख्यमंत्री स्नातक बालिका योजना के तहत जल्द ही लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि भेजने का प्रस्ताव तैयार किया गया है.

पटना: राज्य में नई सरकार के गठन के बाद अब सरकार द्वारा उन वादों को निभाने का समय आ गया है, जो उन्होंने चुनाव के दौरान जनता से किए थे. ऐसे में इस ओर सरकार की पहल छात्रा योजना से शुरु हो रही है. बिहार सरकार ने ग्रेजुएट छात्राओं के लिए नयी स्कीम बनाई है. सरकार जल्द ही ग्रेजुएट छात्राओं के खाते में 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि डालेगी. मुख्यमंत्री स्नातक बालिका योजना के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि भेजने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. सूत्रों की मानें तो जल्द ही बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव को वित्त विभाग के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा और इस प्रस्ताव पर कैबिनेट से मंजूरी ली जाएगी. विभाग के सूत्रों की मानें तो इस बार पिछली बार की तुलना में सौ करोड़ रुपये की राशि अधिक बांटी जाएगी.

चुनाव में छात्राओं से किए गए वादों पर अमल

दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि अगर फिर से उनकी सरकार बनी तो ग्रेजुएट पाज करने वाली छात्राओं को सरकार 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी. अब मुख्यमंत्री द्वारा किए वादे पर अमल करते हुए जल्‍द ही ग्रेजुएट छात्राओं को ये प्रोत्साहन राशि उनके खाते में दी जाएगी.

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल 1.4 लाख लाभुकों ने आवेदन किए थे, जिनमें से अब तक 84 हजार तीन सौ 44 छात्राओं को प्रोत्साहन राशि भेजी जा चुकी है. शेष लाभुकों के आवेदन में त्रुटियों के चलते उन्हें विश्वविद्यालयों को वापस कर दिया गया है. संशोधित आवेदनों के प्राप्त होने के बाद लाभुकों के बैंक खाते में राशि भेज दी जाएगी.

बताते चलें कि इस प्रोत्साहन राशि को देने के प्रवधान ये हैं कि राज्य सरकार से मान्यता एवं संबद्धता प्राप्त महाविद्यालयों से स्नातक पास छात्राओं को हीं ये प्रोत्साहन राशि दी जाती है. साल 2019-20 में इस योजना के लिए शिक्षा विभाग ने दो सौ करोड़ रुपये का प्रावधान किया था. इस वित्तीय वर्ष (2020-21) में तीन सौ करोड़ का प्रावधान किया गया है. इस हिसाब से इस बार सौ करोड़ रुपये अधिक राशि बांटी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget