एक्सप्लोरर

प्रेम प्रसंग में भांजे ने कराई मामा की हत्या, 36 हजार रुपये में दी थी सुपारी

डीएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि हत्या के लिए रवि ने महज 6 हजार रुपये किलर को एडवांस के तौर पर दिया था. बाकी के पैसे हत्या करने के बाद रवि रंजन ने राहुल को देने की बात कही थी.

गया: बिहार के गया जिले की पुलिस ने सोमवार को जिले के आमस थाना क्षेत्र में 9 दिसंबर को हुई वेटनरी डॉक्टर की हत्या मामले का खुलासा किया है. घटना में शामिल दो आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया गया यामाहा बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है. वहीं, दो अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

प्रेम प्रसंग में की गई हत्या

इस संबंध में सोमवार को शेरघाटी डीएसपी प्रवेंद्र भारती ने पीसी कर बताया कि भांजा रवि रंजन और उसके एक साथी राहुल को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि प्रेम प्रसंग में मामा को रास्ते से हटाने के लिए भांजे ने 36 हजार रुपये में अपराधियों को सुपारी दी थी, जिसके बाद अपराधियों ने मामा की हत्या कर दी थी.

छह हजार रुपये दिए थे एडवांस

डीएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि हत्या के लिए रवि ने महज 6 हजार रुपये किलर को एडवांस के तौर पर दिया था. बाकी के पैसे हत्या करने के बाद रवि रंजन ने राहुल को देने की बात कही थी. उन्होंने बताया कि घटना में शामिल दो अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए राज्य के अगल-बगल के इलाकों में भी छापेमारी की जा रही है.

क्या है पूरा मामला? 

गौरतलब है कि मृतक वेटरनरी डॉक्टर और आरोपी भांजा दोनों ने एक साथ पढ़ाई की थी. इसी बीच संजय की साली के साथ उसके भांजा का अफ़ेयर चलने लगा. लेकिन जब इसकी जानकारी जब संजय को मिली तो उसने अपने भांजा का काफी समझाया. लेकिन जब वह नहीं माना तो उसकी जमकर धुनाई कर दी.

रवि ने इसी बात से मन में दुश्मनी पाल ली और अपने मामा को चिढ़ाने के लिए भांजा ने संजय के क्षेत्र में जाकर जानवरों का इलाज करने लगा. इस बात को लेकर विवाद और बढ़ा, जिसके बाद भांजे ने मामा की हत्या करा दी.

यह भी पढ़ें -

बिहार सरकार के मंत्री ने तेजस्वी पर साधा निशाना, पूछा- क्या दलितों को न्याय दिलाना आपका एजेंडा नहीं ? पार्टी को मजबूत करने की कवायद में जुटा HAM, छह महीने में 1 लाख युवाओं को जोड़ने का रखा लक्ष्य
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी

Embed widget