एक्सप्लोरर

Nawada News: 'लाइट तो रहती नहीं...' बोला और बिजलीकर्मी को मार दिया चाकू, बिल प्रिंटर भी छीना

Electricity Worker Injured: नवादा में बिजली व्यवस्था चौपट है. लोग पानी तक के लिए तरस रहे हैं, लेकिन अधिकारी इस परेशानी को दूर नहीं कर पा रहे, जिसक कारण इस तरह की घटना घटी है.

Electricity Not Getting In Nawada: बिहार के नवादा से एक अजीबोगरीब मामला सामने कर आया है, जहां महज बिजली नहीं मिलने के कारण एक बिजलीकर्मी को चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया. लहुलुहान अवस्था में सरकारी अस्पताल में बिजलीकर्मी को भर्ती कराया गया है. पूरी घटना शनिवार की देर शाम की है. 

मीटर रीडर को युवक ने किया घायल

बताया जाता है कि रोह प्रखंड के सिउर गांव में बिजली बिल चेक करने आए मीटर रीडर को बाएं हाथ में चाकू मार कर जख्मी किया गया है. जख्मी युवक की पहचान नीतीश कुमार के रूप में की गई है. मीटर जांच करने युवक गया था और चार्ज के बाद प्रिंट निकाल कर मीटर के पास ही रख दिया. इसी दौरान पिंटू सिंह से उसकी बहस बिजली को लेकर हो गई और फिर पिंटू सिंह ने गुस्से में आकर नीतीश कुमार को चाकू मार कर जख्मी कर दिया. 

जख्मी युवक ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिंटू सिंह ने कहा कि बिजली तो आता नहीं है और इतना बिल कहां से आ जाता है. इसी गुस्से में उसने मुझ पर हमला किया है. चाकू नीतीश के बाएं हाथ की बाजू पर लगा और वह घायल हो गया.  वही नीतीश और उसके साथ रहे मीटर रीडर प्रियरंजन कुमार का आरोप है कि पिंटू ने दोनों का प्रिंटर भी छीन लिया है. 

पीड़ित मीटर रीडर ने घटना की सूचना रोह पावर सब स्टेशन के कनीय विद्युत अभियंता जीतेंद्र कुमार को दे दी है. इस मामले में रोह थानाध्यक्ष बसंत कुमार राय ने बताया कि घटना से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. दरअसल बिजली आपूर्ति सही से नहीं देने के कारण लोगों में है आक्रोश है. 

बिजली को लेकर व्यवसायियों में आक्रोश

पिछले दिनों भी ग्रामीणों ने जिले के कई स्थानों पर प्रदर्शन किया था. हाल में ही बड़राजी बाजार को बंद कर सड़क जाम किया गया था. लगातार दो दिनों तक बाजार पूरी तरह बंद रही थी. वहीं कौआकोल बाजार में भी व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर विरोध जताया था. इसके बावजूद विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हो सका है. अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर प्रखंड के विभिन्न गांवों में विभाग के प्रति लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि बिजली नहीं मिलने से कामकाज प्रभावित हो गया है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: पटना में मानव शरीर के कटे अंग मिलने से सनसनी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget