एक्सप्लोरर

नवादा अग्निकांड में 15 गिरफ्तार, 3 कट्टा और खोखा जब्त, अब CM नीतीश कुमार ने ले लिया बड़ा एक्शन

Nawada Fire News: सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का निर्देश भी दिया है. निर्देश दिया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था बरकरार रहे.

Nawada Fire Incident: नवादा में बीते बुधवार (18 सितंबर) की शाम कई घरों को दबंगों ने आग के हवाले कर दिया था. अब इस घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने गुरुवार (19 सितंबर) को निंदा की है. साथ ही बड़ा एक्शन ले लिया है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) को व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल का दौरा करने और जांच की निगरानी करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के सूत्रों ने यह जानकारी दी है.

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का निर्देश भी दिया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा है कि जो लोग कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करते हैं उन्हें पकड़कर दंडित किया जाना चाहिए. सीएमओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य भर के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था बरकरार रहे.

सीएम ने सभी जिलों के डीएम-एसपी को दिया निर्देश

अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने डीएम और एसपी को अपने-अपने जिलों की सभी जेलों की तलाशी लेने का निर्देश दिया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वहां कोई गैरकानूनी गतिविधि न हो. नवादा में हुई इस घटना को लेकर पुलिस ने अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है.

अब तक की जांच के बाद पुलिस का क्या कहना है?

प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि बुधवार शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मांझी टोला में भूमि विवाद के कारण हिंसा भड़की. बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान के अनुसार नवादा जिले के मुफस्सिल थानान्तर्गत कृष्णानगर गांव में 18 सितंबर को कुछ लोगों के द्वारा कई मकानों में आग लगाए जाने की सूचना मिलने पर नवादा जिला पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए 15-20 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गई. अग्निशमन दस्ते की मदद से आग पर काबू पाया गया.

बयान के अनुसार नवादा के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल कार्यवाही की और स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया. बयान में कहा गया है कि रात में ही विशेष गश्ती पुलिस, मुफस्सिल थानाध्यक्ष, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) एवं अंचलाधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. इस घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.

मुख्य आरोपित नंदू पासवान समेत 15 व्यक्ति गिरप्तार

इस पूरे मामले पर पुलिस मुख्यालय की ओर से कहा गया कि घटना में संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया. रात में ही छापेमारी करते हुए नवादा और पास के नालंदा जिले से घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी नंदू पासवान समेत 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से तीन देसी कट्टे और खोखे भी मिले हैं. नवादा पुलिस की विशेष टीम अन्य आरोपितों एवं संदिग्धों के विरूद्ध लगातार छापेमारी और अन्य कार्रवाई कर रही है. बयान के मुताबिक घटना का कारण वर्ष 1995 से लंबित भूमि विवाद माना जा रहा है.

नवादा के जिलाधिकारी (डीएम) आशुतोष कुमार वर्मा ने इस घटना के बारे में 'पीटीआई-भाषा' से बात करते हुए कहा कि बताया कि मांझी टोला में एक समूह ने करीब 34 घरों को नष्ट कर दिया, जिनमें से कुछ आधे-अधूरे थे. उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट सौपेंगे. जांच में पता चला है कि कुल 34 घरों में से 21 पूरी तरह से नष्ट हो गए और 13 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं.

डीएम ने कहा कि जांच में यह भी पता चला है कि जिन घरों में आग लगाई गई उनमें से ज्यादातर एससी/एसटी समुदाय के लोगों के थे. इसलिए, शस्त्र अधिनियम और एससी और एसटी अधिनियम से संबंधित धाराओं के प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. आशंका जताई जा रही है कि आरोपितों ने घरों में आग लगाने से पहले हवा में गोलियां चलाईं. हम विस्थापित लोगों को भोजन के पैकेट और पीने के पानी समेत राहत सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं. पीड़ितों के लिए अस्थाई तंबू लगाए गए हैं. इस बात का खंडन किया कि घटना में मवेशी झुलस गए हैं. उन्होंने कहा कि इसका कोई सबूत नहीं मिला है.

यह भी पढ़ें- नवादा में 80 घर जलाए जाने पर लालू प्रसाद यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जीतन राम मांझी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget