एक्सप्लोरर

मणिपुर में तैनात CRPF जवान की 5 साल की लापता बेटी की हत्या, नवादा में 17 दिनों बाद मिला शव

बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं में अब देश के रखवालों का परिवार भी सुरक्षित नहीं है. नवादा में 17 दिनों से लापता सीआरपीएफ जवान की मासूम बेटी तो नहीं मिली, लेकिन उसका शव जरूर मिल गया है.

CRPF Jawan Daughter Dead Body Found: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरमा प्रखंड के निवासी सीआरपीएफ जवान शिव शंकर कुमार की 5 वर्षीय पुत्री सानवी उर्फ काव्या एक जनवरी को अपनी नानी घर नरहट प्रखंड के छोटी पाली गांव से लापता हो गई थी, इसके बाद, मणिपुर से उनके पिता अपनी बच्ची की तलाश में गांव पहुंचे थे. इसी बीच दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई. शव शुक्रवार को गांव के एक आहर में मिला है, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया है.

लापता बच्ची की तलाश में पुलिस ने कई टीमें बनाईं

घटना से पहले जब बच्ची लापता हुई थी, तभी उसके परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी. पुलिस ने बिहार से लेकर बंगाल तक उसकी तलाश की थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था. लापता बच्ची की तलाश में पुलिस ने कई टीमें बनाईं. एसपी अभिनव धीमान की देख रेख में पुलिस ने पूरे गांव को खंगाला, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस की तलाश जारी थी, लेकिन शुक्रवार को बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसमें यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांव के कौन लोग हैं, जिन्होंने बच्ची की हत्या की है.

इस पूरे मामले की जांच एसपी खुद कर रहे हैं, जिसमें कई थानों के पुलिस और डीएसपी को भी शामिल किया गया है. नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने लापता बच्ची की खोजबीन के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. इसके तहत, अगर कोई व्यक्ति लापता बच्ची को कहीं देखता है और पुलिस को सूचना देता है, तो उसे 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा. लेकिन शुक्रवार को शव मिलने के बाद पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. गांव के लगभग हर व्यक्ति की आंखों में आंसू हैं. हर कोई यही सवाल पूछ रहा है कि आखिर क्यों इस मासूम बच्ची की हत्या की गई है.

परिवार से किसी की कोई दुश्मनी सामने नहीं आई है

मृतक बच्ची के पिता और परिवार के किसी भी सदस्य की कोई दुश्मनी अब तक पुलिस को सामने नहीं आई है. मृतक के पिता मणिपुर में सीआरपीएफ के जवान के रूप में तैनात हैं और अपनी बच्ची की नवादा में आकर खोजबीन कर रहे थे. दूसरी ओर बच्ची की माता की तबीयत पिछले दिनों से काफी खराब है और उनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है. अचानक मौत की खबर सुनने के बाद मृतक बच्ची की मां की हालत गंभीर हो गई है और परिवार के लोगों के लिए उन्हें संभालना बड़ी चुनौती बन गया है.

वहीं मामले में नरहट के थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया है कि पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और बच्ची की खोजबीन के लिए कई टीमें वरीय अधिकारी के आदेश पर गठित की गई थी. अब शव मिलने के बाद इसकी भी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः ऐसे होता है काम! लापरवाही बरतने पर SP ने पुलिस अफसरों के खिलाफ करवाई FIR, गोपालगंज में 53 अधिकारियों पर एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget