एक्सप्लोरर

Bihar Crime: मुखाग्नि देने वाला भाई ही निकला हत्यारा, नालंदा में करोड़पति युवक की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, 5 गिरफ्तार

Youth Murder Case: पुलिस ने खुलासा किया है कि संपत्ति हड़पने के लिए ये हत्या की गई है. चचेरे भाईयों ने फोन कर बुलाया और फिर हत्या कर दी.

Rajgir Youth Murder Case: नालंदा के अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में बीते 18 मार्च को करोड़पति युवक की हत्या मामले में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार जिस व्यक्ति ने मृतक युवक के दाह संस्कार में मुखाग्नि दी, यानी खुद उसका चचेरा भाई ही हत्यारा निकला. इसकी गिरफ्तारी होने के बाद पूरे राजगीर के साथ-साथ जिले भर में तरह तरह की चर्चा होनी लगी है, क्योंकि युवक की राजगीर के करोड़पति लोगों में गिनती होती थी. 

युवक के नाम से राजगीर के नई पोखर के पास आलीशान बिल्डिंग के अलावा काफी मात्रा में जमीन और होटल भी हैं. उसके माता पिता की मृत्यु हो चुकी है.  कुएं से लाश मिलने के बाद अन्य परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जामकर हंगामा किया था. मौके पर एसपी भारत सोनी के साथ साथ कई टीम पहुंची थी. युवक की पहचान नई पोखर निवासी स्व. विजय सिंह का इकलौता 30 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार सिंह के रूप में हुई थी.

शव मिलने के बाद देखा गया था कि चेहरे पर कई गोली मारी गई थी. मृतक युवक एमबीए करके राजगीर में महिंद्रा कंपनी का शोरूम खोले हुए थे. इतना ही नहीं होटल का निर्माण भी करा रहा था. इसके अलावा गांव में 10 बीघा से अधिक खेत उसके पास था. युवक की 30 अप्रैल को शादी होने वाली थी. उसके रिश्तेदार शादी की तैयारी में जुटे थे. परिवार में एक शादीशुदा बहन है.

पुलिस ने खुलासा किया है कि हत्यारा कोई और नहीं बल्कि युवक का चचेरा भाई ही है. हत्या का कारण संपत्ति हड़पना था क्योंकि राजगीर में जमीन से लेकर होटल तक युवक के नाम थे. चचेरे भाई ने फोन कर बुलाया था फिर हत्या कर दी. हत्या के इल्जाम से बचने के लिए केशव ने मृतक चचेरे भाई को मुखाग्नि दी थी. टेक्निकल एविडेंस पर इस हत्या का खुलासा हुआ है. 

गिरफ्तार लोगों में हर्षित कुमार, पिता स्व० उदय कुमार (चचेरा भाई), हरिओम कुमार, पिता स्व० शम्भू कुमार (चचेरा भाई), केशव कुमार,पिता स्व० संजय सिंह (चचेरा भाई), सौरव कुमार उर्फ मानू, पिता दीना प्रसाद उर्फ गुरूजी (केशव का दोस्त) और केशव कुमार उर्फ बौना, पिता रंजीत सिंह (हर्षित का दोस्त) शामिल है. 

एसपी भारत सोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि संपति विवाद को लेकर चचेरे भाई ने भाई की हत्या की है. युवक की कुछ दिनों में शादी होनी थी. उसके 70 लाख रुपये में जमीन की बिक्री की थी, जो रुपया चचेरा भाई में बंटवारा नहीं हुआ था. इसी को लेकर चचेरा भाई ने फोन कर बुलाया और हत्या कर दी. इस हत्या के आरोप में तीन चचेरा भाई समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और हथियार भी बरामद किए गए हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

Embed widget