एक्सप्लोरर

Bihar Nagar Nikay Chunav 2022: आज से थम जाएगा चुनाव प्रचार, दूसरे चरण में 68 निकायों में होना है मतदान

Bihar Municipal Election 2022: मुख्य पार्षद के लिए 992 प्रत्याशी मैदान में हैं तो उप मुख्य पार्षद के लिए 888 प्रत्याशी मैदान में हैं. मतदान के लिए पूरी तैयारी पूरी हो चुकी है.

पटना: बिहार नगर निकाय चुनाव (Bihar Nagar Nikay Chunav) के दूसरे चरण में होने वाली वोटिंग को लेकर आज शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा. 28 दिसंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी. 30 दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निकाय चुनाव के दूसरे चरण को संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है. दूसरे चरण में पटना नगर निगम सहित पूरे बिहार में कुल 68 निकायों पर मतदान होना है.

मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और पार्षद के कुल 1665 पदों के लिए मतदान होंगे. मुख्य पार्षद के लिए 68 और उप मुख्य पार्षद के लिए 68 पद है. पार्षद के लिए 1529 पद है. दूसरे चरण में 11884 प्रत्याशी मैदान में हैं. मुख्य पार्षद के लिए 992 प्रत्याशी मैदान में हैं तो उप मुख्य पार्षद के लिए 888 प्रत्याशी मैदान में हैं. पार्षद पद के लिए 10004 प्रत्याशी मैदान में हैं. दूसरे चरण में वार्ड पार्षद पद के लिए 10 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं.

आज शाम से काम करेंगे पटना नगर निगम के लिए नियंत्रण कक्ष

बात पटना जिले की करें तो पहले चरण में दस नगर परिषद और दो नगर पंचायत में मतदान हुआ था. दूसरे चरण में सिर्फ पटना नगर निगम का चुनाव होना है. इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के साथ-साथ पटना जिला प्रशासन एवं पटना नगर निगम ने पूरी तैयारी कर ली है. आज शाम से नियंत्रण कक्ष भी काम करने लगेगा. जिलाधिकारी कार्यालय के हिंदी भवन के सभागार में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है.

पटना नगर निगम के सभी 75 वार्ड के लिए छह टेबल बनाए गए हैं. सभी टेबल का अलग-अलग टेलीफोन नंबर है. वार्ड संख्या 1 से 12 तक के लिए एक टेबल है जिसका नंबर 0612- 2210016 है. इसी प्रकार वार्ड 13 से 22 के लिए 0612- 2210017, वार्ड 23 से 35 के लिए 0612- 2210018,  वार्ड 36 से 47 के लिए 0612- 2210030, वार्ड 48 से 59 के लिए 0612- 2210040 और 60 से 75 के लिए 0612- 2210080 जारी किया गया है. नियंत्रण कक्ष 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: महागठबंधन पर खूब बरसे नित्यानंद राय, नीतीश की यात्रा को दिया नया नाम, सिद्दीकी को भी नहीं छोड़ा

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget