एक्सप्लोरर

Muzaffarpur Refrigerator Blast: मुजफ्फरपुर में ननद-भाभी की मौत, फ्रिज में हुआ था ब्लास्ट, सामने आई ये वजह

Muzaffarpur News: घटना मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव की है. घर में तीन लोग ही थे. तीनों महिलाएं ही थीं. महिला का बेटा सूरत में मजदूरी करता है.

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. शनिवार (26 अगस्त) की रात फ्रिज में ब्लास्ट हुआ और घर के दो लोगों की जलकर मौत हो गई. पूरी घटना मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव की है. हादसे में मरने वाली दोनों महिलाएं थी. रिश्तें में ननद-भाभी लगती थीं. घटना के बाद घर में कोहराम मच गया.

देर रात की है ब्लास्ट की घटना

मृतकों की पहचान रिंकू (20 साल) और ऋचा (20 साल) के रूप में हुई है. ऋचा और रिंकू एक कमरे में थीं जबकि दूसरे में रिंकू की मां थी. बताया गया कि ऋचा की शादी 18 मई को परमानंदपुर के नीरज से हुई थी. नीरज शादी के कुछ दिनों बाद कमाने के लिए सूरत चला गया. वहां मजदूरी करता है. घटना देर रात करीब एक बजे के आसपास की है.

...और आंखों के सामने जल गई बहू-बेटी

ब्लास्ट की घटना के वक्त घर में तीन ही लोग थे. महिला के सामने ही उसकी बेटी और बहू दोनों की जलकर मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. घटना के बाद महिला का रो-रोकर बुरा हाल है. आसपास के लोग महिला को ढांढस बंधाते दिखे.

क्या है घटना की वजह?

घटना को लेकर पुलिस शॉर्ट सर्किट वजह मान रही है. शॉर्ट सर्किट के कारण फ्रिज में आग लग गई और कुछ ही देर में फ्रिज में विस्फोट हो गया. इसके बाद आग घर में फैल गई. धमाके से आसपास के लोग भी पहुंचे. इस मामले में सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन का कहना है कि फ्रिज भी ब्लास्ट हुआ है. फिलहाल परिजन कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली है.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: मुंबई बैठक से पहले 'AAP' ने बढ़ा दी CM नीतीश की टेंशन! RJD-JDU दोनों ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget