एक्सप्लोरर

Bihar Crime: सुपौल में युवक की हत्या, इस बात से नाराज अपराधियों ने सोई अवस्था में मारी गोली

सुपौल डीएसपी कुमार इंद्रप्रकाश ने बताया कि परिवार वालों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम पहले हत्यारे की चंदन के चाचा से बहस हुई थी, जिस पर चंदन ने आरोपी को बहस नही करने का आग्रह किया था.

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले में रविवार की देर रात अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के वार्ड-9 की है, जहां देर रात करीब 11:30 बदमाशों हत्या की घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना पाकर किसनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोली से जख्मी हुए युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है.

विवाद शांत कराने की मिली सजा 

मृतक रतनपुरा गांव के वार्ड-9 निवासी शिवचंद्र कामत का पुत्र चंदन कुमार बताया जा रहा है. परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम चंदन कुमार के चाचा से आरोपी की किसी बात को लेकर बहस हो रही थी. इसी दौरान चंदन वहां पहुंचा तो देखा उक्त युवक उसके चाचा बहस कर रहा है, जिस पर चंदन ने आरोपी को कहा कि भैया क्यूं फालतू का बहस कर रहे हैं. इस बात से गुस्साए युवक धमकी देते हुए चले गए.

Bihar Crime: पूर्व CM मांझी के परिवार पर अपराधियों की नजर, भतीजी के साथ की मारपीट, इस बात को लेकर है विवाद

सोई अवस्था में मारी गोली

हालांकि, तीन-चार घंटे बाद चंदन को चाचा की मदद करने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी. अपराधियों ने सोई अवस्था मे चंदन को गोली मार दी. गोली की आवाज सुनते ही परिजन और आसपास में लोग दौर पड़े. चारों तरफ चीख पुकार मच गई. आनन फानन में गोली से घायल चंदन को सदर अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

सुपौल डीएसपी कुमार इंद्रप्रकाश ने बताया कि परिवार वालों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम पहले हत्यारे की चंदन के चाचा से बहस हुई थी, जिस पर चंदन ने आरोपी को बहस नही करने का आग्रह किया था. उसी के प्रतिशोध में गोली मारने की बात कही जा रही है. पुलिस जांच में जुट गई है, किन कारणों से गोली मारी गई है, जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा. आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है. दो अन्य की गिरफ्तारी हो गई है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें -

Bihar Crime: जिस पर लगी थी 'बोली' वो खेल रहा था होली! बीच गांव में डांस करता रहा इनामी कुख्यात, सोती रही पुलिस

Petrol-Diesel Price Hike: आम आदमी पर महंगाई की ट्रिपल मार, पेट्रोल-डीजल और सिलेंडर की कीमतों में इजाफा ने किया परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget