एक्सप्लोरर

बिहार में मुंशी की जिंदा जलाकर हत्या, गैंगवार में घटना को दिया गया अंजाम

मोजमपट्टी गांव में पिछले 30 साल से बूचन यादव, बालों यादव और अखिलेश यादव के बीच गैंगवार हो रहा है.जिसमें कुख्यात बूचन यादव बालों यादव समेत करीब तीन दर्जन लोगों की हत्या हो चुकी है. सिर्फ जनवरी माह में ही मोजमपट्टी गांव में गैंगवार में अब तक 4 लोगों की हत्या हो चुकी है.

पूर्णिया: पूर्णिया के रघुवंश नगर ओपी का मोजम पट्टी गांव एक बार फिर हत्या की वारदात से दहल उठा है. कुख्यात बूचन यादव के मुंशी पप्पू सिंह की जिंदा जला कर निर्मम हत्या कर दी गई. बूचन यादव के गौरीपुर स्थित ईट भट्ठा से मुंशी पप्पू सिंह का जला हुआ विभत्स शव बरामद हुआ है.

मृतक मुंशी पप्पू सिंह उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का निवासी था जो पिछले 25 वर्षों से बूचन यादव के ईट भट्ठा पर रहकर मुंशी का काम करता था. कुख्यात बूचन यादव के साढू निरंजन कुमार उर्फ गुड्डू का कहना है कि मोजमपट्टी में पिछले तीन दशक से चल रहे गैंगवार के कारण ही मुंशी की जिंदा जलाकर हत्या की गई है.

इनकी माने तो विपक्षी अखिलेश यादव और भूषण यादव ने ही जला कर पप्पू सिंह की हत्या की है. मृतक पप्पू सिंह बीती रात अपने बेटी से मोबाइल से बात किया था और कहा था कि जल्द ही वह उन्नाव आएंगे. लेकिन दूसरे दिन ही सुबह में ईट भट्ठा पर पूरी तरह जला हुआ पप्पू सिंह का शव बरामद हुआ.

सूचना मिलते ही रघुवंश नगर थानाप्रभारी महादेव कामत, बरहरा कोठी थाना प्रभारी सुनील कुमार और धमदाहा के एसडीपीओ समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गई है.

रघुवंश नगर थाना प्रभारी महादेव कामत ने कहा कि स्थानीय लोगों के अनुसार यह शव पप्पू सिंह की है.मृतक का शव पूरी तरह जला हुआ है जिस कारण पहचान करना मुश्किल है. पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा इसकी हत्या हुई है या शार्ट सर्किट दुर्घटना से इसकी मौत हुई है.

इस मामले में निरंजन उर्फ गुड्डू का कहना है कि मोजमपट्टी गांव में पिछले 30 साल से बूचन यादव, बालों यादव और अखिलेश यादव के बीच गैंगवार हो रहा है.जिसमें कुख्यात बूचन यादव बालों यादव समेत करीब तीन दर्जन लोगों की हत्या हो चुकी है. सिर्फ जनवरी माह में ही मोजमपट्टी गांव में गैंगवार में अब तक 4 लोगों की हत्या हो चुकी है.

बहरहाल देखना है कि पुलिस की जांच में क्या खुलासा हो पाता है और अपराधी कब तक गिरफ्तार हो पाते हैं.लगातार हो रहे इस गैंगवार को काबू पाने में पुलिस कितना सफल हो पाती है. हत्या के लगातार हो रहे वारदात से गांव में दहशत है और इस मामले को लेकर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget