एक्सप्लोरर

Bihar News: पप्पू यादव को लेकर उनके किस रिश्तेदार के मन में है डर, बिना नाम लिए सांसद ने कर दिया बड़ा खुलासा

MP Pappu Yadav: पप्पू यादव ने बगैर किसी का नाम लेते हुए कहा कि जिनके मन में बहुत डर है, चाहे कोई भी हो मेरा कोई निजी आदमी हो या रिश्तेदार हो, मैं डर के कारण तो कुछ नहीं करूंगा.

MP Pappu Yadav News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आदमी के जरिए पप्पू यादव को धमकी देने का मामला बिहार में गर्म है. सोशल मीडिया पर कई तरह के पोस्ट भी किए जा रहे हैं, जिसमें पप्पू यादव को कहा जा रहा है कि वह डर गए. पप्पू यादव ने इसको लेकर बीते शुक्रवार को फेसबुक लाइव करके अपनी आपबीती सुनाई. इस दौरान उन्होंने यह भी खुलासा कर दिया कि उनके नीजी आदमी और रिश्तेदार के मन में भी डर बना हुआ है, लेकिन उन्होंने यह भी कह दिया कि मैं डर के कारण तो कुछ नहीं करूंगा. डर के जीने की आदत मुझमें में नहीं है. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया.

डर के जीने की आदत मुझमें नहीं- पप्पू यादव

पप्पू यादव ने बगैर किसी का नाम लेते हुए कहा कि जिनके मन में बहुत डर है, चाहे कोई भी हो मेरा कोई निजी आदमी हो या रिश्तेदार हो मैं डर के कारण तो कुछ नहीं करूंगा, जिसको जो मन में है करे. डर के जीने की आदत मुझमें नहीं है. सब कुछ छोड़ देना पड़ेगा छोड़ देंगे, लेकिन अपनी जिंदगी और इसके लिए अपने आईडियोलॉजी से कोई समझौता नहीं करेंगे. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने अपनी पत्नी रंजीत रंजन के बयान का जवाब दिया है. 

इसके साथ ही उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि जो लोग आलोचना करते हैं कि डर गए तो भैया मरवा दो ना क्या दिक्कत है. हम तो चाहते हैं कि जल्दी हम मरे, आपको भी मारने की जल्दबाजी है तो जल्दी करिए खत्म करिए, हिंदुस्तान से सच गायब हो जाए. सुकरात को भी पता था कि उसको जहर दे दिया जाएगा. पप्पू यादव के इस बयान से कई मायने निकाले जा रहे हैं, क्या वाकई में पप्पू यादव डरे हुए हैं.

उन्होंने दुहाई देते हुए कहा, जो सच है वहीं बोलता हूं और सच्चाई के लिए ही बुद्ध जाने गए, नानक जाने गए, हो सकता है पप्पू यादव का जन्म इसीलिए हुआ हो. मरना ना मरना तो ना आपके हाथ में है और ना मेरे हाथ में है, लेकिन कर्म करना और कर्तव्यों के रास्ते पर चलना तो है ना मेरे हाथ में.

 सुरक्षा न मिलने पर क्या बोले पप्पू यादव

सांसद ने बीच-बीच में धमकी भरे लहजे में भी कहा कि हमने कब मांगी आपसे सुरक्षा? हम हर दिन लोगों के बीच होते हैं, लोगों के बीच चलते हैं. अर्जुन भवन में रात के 3:00 बजे तक जागे रहते हैं. आपको जब आना है आइए और मार कर के जाइए क्या हम आपको रोक रहे हैं कि नहीं मारिए.

साथ ही पप्पू यादव ने सुरक्षा न मिलने की टिस भी निकाली है और कहा है कि जब आप लोग सोशल मीडिया पर कुछ लिखते हैं डर गए, सुरक्षा मांग रहे हैं पप्पू यादव तो सुधीर चौधरी को किस बात की सुरक्षा की जरूरत थी, कंगना को किस बात की सुरक्षा की जरूरत थी, कभी भी आरएसएस के संरक्षक मोहन भागवत की पहले की हिस्ट्री उठाकर के देखिए बिना सुरक्षा के चलते थे.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 2020 में चिराग ने बिगाड़ा था खेल, इस बार नीतीश कुमार के करीबी कर गए खेला, 2025 का चुनाव होगा दिलचस्प!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget