एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'ये गीदड़भभकी नहीं चलेगी, इंतजार कीजिए...', पीएम के बयान पर मनोज झा का पलटवार

Manoj Jha On PM Modi: आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने प्रधानमंत्री मोदी के अशोभनीय बयानों पर पलटवार किया है. कहा दुनिया में आज तक ऐसा पीएम नहीं देखा जो ऐसी बातें करता हो.

Manoj Jha Press Conference: आरजेडी प्रवक्ता और सांसद मनोज झा (MP Manoj Jha) ने पटना में रविवार (26 मई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी पर निशाना साधा. मनोज झा ने पीएम के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने 4 जून के बाद तेजस्वी यादव के जेल जाने की बात कही थी. मनोज झा ने कहा कि पीएम गरिमा विहीन होते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी पीएम ने इतनी अशोभनीय बाते नहीं की. 

तेजस्वी यादव को जेल भेजने की बात पर क्या कहा?

मनोज झा ने कहा कि पीएम मोदी चार जून के बाद तेजस्वी यादव को जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं. उनकी परेशानी का कारण है तेजस्वी का परिवर्तन पत्र. पीएम को पॉलिटिकल बात करनी चाहिए. ये गीदड़भभकी नहीं चलेगी. मामला बहुत आगे चला गया है. आर्टिकल 15 और 16 आरक्षण खत्म करने की बात कहता है और आपने सरकारी नौकरियों को ही खत्म कर दिया. आप न्यायालयों को चुनौती दे रहे हैं. आप कहते हैं आप दैवीय रास्ते से आते हैं तो अगर कोइ यह कहता है तो उसे डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है.  

पीएम के मुजरा वाले बयान पर भी साधा निशाना 

मनोज झा ने कहा कि प्रधानमंत्री भैंस, मंगलसूत्र, बिजली काट देगा से आप मुजरा तक आ गए. शर्म आनी चाहिए. इतनी घटिया बात कौन करता है, आपने अपने पद की गरिमा के साथ अन्याय किया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनोज झा ने बड़ी बात करते हुए कहा कि कि प्रधानमंत्री जी इंतजार कीजिए सब लोगों की फाइल खुलती है, और फाइल भी खुलेगी. अब तो झूठ बोलना बंद कीजिए.

इस मौके पर पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, मृत्युंजय तिवारी, प्रवक्ता एजाज अहमद, शिवचन्द्र राम, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, अरुण यादव सहित अन्य नेता भी मौजूद थे. बता दें कि इससे पहले तेजस्वी यादव ने पीएम को एक पत्र लिखकर भी जवाब दिया. उन्होंने पत्र में कहा है कि संवैधानिक और समाजिक संरचना पर अघात मत करिए. आप लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ने के बजाय एक संघर्ष करने वाले 34 साल के युवा को जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः Tejashwi Yadav: 'आप भैंस और मंगलसूत्र के रास्ते होते हुए मुजरा तक आ गए, सामाजिक संरचना पर चोट मत कीजिए', तेजस्वी यादव का पीएम को पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव को भेजा पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ का है आरोप
तेज प्रताप यादव को भेजा पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ का है आरोप
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget