एक्सप्लोरर

Haj Yatra: हज करने पैदल निकला मोतिहारी का युवक सुल्तान बेग, 2025 में पहुंचेगा मक्का

Holy City Mecca: हज दीन-ए-इस्लाम का आखिरी फरीजा है. इसे अल्लाह ने सन 9 हिजरी में फर्ज़ फरमाया था, जो मालदारों पर फर्ज़ है, वह भी जिंदगी में सिर्फ एक बार.

Journey On Foot To Perform Haj: मोतिहारी के सुगौली नगर परिषद क्षेत्र का एक 26 वर्षीय युवक अपने घर से शुक्रवार (31 मई) को पैदल मक्का-मदीना में हज करने के लिए अकेले निकल पड़ा है. युवक सुगौली नगर परिषद क्षेत्र के नौवाडीह वार्ड नंबर 03 के रफुल आजम बेग का पुत्र सुल्तान बेग है. अपने मोहल्ले की मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के बाद उसने घर से अपनी पैदल यात्रा शुरू की. इस मौके पर युवक से मिलने और दुआ देने सैकड़ों की संख्या में सुगौली प्रखंड क्षेत्र समेत कई जगहों से लोग पहुंचे थे. 

गले मिलकर हज के लिए रवाना हुआ युवक

यात्रा शुरू करने से पहले सुल्तान बेग को घर से खुशी-खुशी परिजनों ने यात्रा मंगलमय हो का आशीर्वाद देकर विदा किया. मौके पर मौलाना कलीमुल्लाह साहब, डॉ कमरुज्जमा साहब,कारी हैदर साहब, कारी नूर आलम साहब, मुखिया अशफाक अहमद, मो.अब्दुल्ला, कारी इमरान साहब मौजूद रहे. जिन्होंने उसकी यात्रा और सलामती के लिए दुआ मांगी. युवक सुल्तान बेग अपने निजी आवास से सभी लोगों से गले मिलकर हज के सफर के लिए रवाना हुआ.

हज की यात्रा लंबी है. कई राज्य और कई देश से होकर गुजरना होगा. युवक की हिम्मत मौजूद लोगों के बीच में चर्चा का विषय रही. बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली प्रखंड के अपने आवास से पैदल सफर बेतिया, नरकटियागंज, बगहा होते हुए दिल्ली, पंजाब, वाघा बॉर्डर होते हुए पाकिस्तान और ईरान के रास्ते सऊदी अरब के मक्का मदीना शरीफ की डगर पर निकला युवक 2025 में पहुंचकर हज करेगा. वह अरब तक की अपनी यात्रा पूरे एक वर्ष यानी 2025 में पूरा करेगा. उसने रोजाना 25 से 30 किलोमीटर पैदल चलने की योजना बनाई है.

युवक के इस पाक सफर में उसके घर से बेतिया तक छोड़ने के लिए परिजन, रिश्तेदार, दोस्त व पड़ोसी साथ-साथ गए, हज को पैदल सफर कर रहे नौजवान के लिए लोगों ने दुआ की और पैगंबर-ए-आजम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के दरबार में सलाम पेश करने की दरख्वास्त की. इस मुबारक सफर पर मुसलमानों ने उन्हें नम आंखों से अलविदा कहा और अपने लिए दुआ भी कराई.

सुल्तान बेग को रवाना करने के लिए पहुंचे कारी हैदर व मौलाना कलीमुल्लाह साहब ने कहा कि हर मुसलमान की ये ख्वाहिश होती है कि वह हज यात्रा पर जाए.हज करते हुए अल्लाह के घर यानी खाना-ए-काबा और पैगंबर-ए-आजम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के रोजा-ए-मुबारक की जियारत करे. यह बहुत बड़ी बात है कि हमारे कस्बे का नौजवान युवक वह भी पैदल हज के लिए निकल पड़ा है. यही दुआ है कि अल्लाह ताला पैदल हज की सफर को आसान फरमाकर हज कबूल फरमाए. हज दीन-ए-इस्लाम का आखिरी फरीजा है. इसे अल्लाह ने सन 9 हिजरी में फर्ज़ फरमाया था, जो मालदारों पर फर्ज़ है और वह भी जिंदगी में सिर्फ एक बार.

पिता ने की बेटे के लिए दुआ

हज को जा रहे सुल्तान बेग ने कहा कि यह मेरी खुशनसीबी है कि अल्लाह और रसूल ने मुझे हज के लिए चुना. बस जल्द ही मक्का व मदीना शरीफ पहुंच कर परिवार और मुल्क के लिए इबादत कर खूब दुआएं मांगनी हैं. सुल्तान बेग के पिता रफुल आजम बेग ने कहा कि मेरा बेटा हज के लिए पैदल मक्का मदीना के लिए निकला है, मुझे बहुत खुशी हो रही है. घर से खुशी-खुशी विदा किया है. हम चाहेंगे कि हमारे बेटे की तरह और लोग मिसाल कायम करें. 

ये भी पढ़ेंः CM Guidelines: चौराहों पर हों पानी के टैंकर, माइकिंग से करें लोगों को अलर्ट, भीषण गर्मी को लेकर सीएम का DM को निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Education News: बिहार विधानसभा में प्राइवेट यूनिवर्सिटी संशोधन विधेयक पास, अब क्या बदलेगा और इसका विराेध क्यों?
बिहार विधानसभा में प्राइवेट यूनिवर्सिटी संशोधन विधेयक पास, अब क्या बदलेगा और इसका विराेध क्यों?
'ऐसी तानाशाही सरकार से मुकाबला हुआ जो अंग्रेजों...', पेपर लीक पर आरजेडी सासंद का बड़ा बयान
'ऐसी तानाशाही सरकार से मुकाबला हुआ जो अंग्रेजों...', पेपर लीक पर आरजेडी सासंद का बड़ा बयान
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget