एक्सप्लोरर

Patna Metro: 15 अगस्त नहीं अब 15-20 दिन बाद शुरू होगी पटना मेट्रो- जानें क्या है देरी का सबब?

मेट्रो सेवा को लेकर मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि हम सुरक्षा से समझौता नहीं कर सकते. जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. 15 से 20 दिन की देरी से अगले महीने शुरू होगी और पहला रूट शुरू हो जाएगा.

बिहार में 15 अगस्त से शुरू होने वाली पटना मेट्रो अब 15-20 दिन बाद शुरू होगी. मंत्री जीवेश मिश्रा ने सोमवार को मेट्रो परियोजना के बारे में अहम जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पटना मेट्रो 15 अगस्त से शुरू होनी थी, लेकिन रेलवे विभाग के सुरक्षा अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों के निरीक्षण के दौरान कुछ मुद्दे उठाए, जिसके कारण इसे स्थगित करना पड़ा.

'हम सुरक्षा से समझौता नहीं कर सकते'

मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा, "हम सुरक्षा से समझौता नहीं कर सकते. जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. अब मेट्रो सेवा 15 से 20 दिन की देरी से अगले महीने शुरू होगी और पहला रूट शुरू हो जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पटना अगले महीने मेट्रो सिटी बन जाएगा."

उन्होंने कहा कि पटना मेट्रो के ट्रायल रन की समय सीमा 20 सितंबर 2025 तय की गई है. पटना में भारी बारिश के कारण काफी दिक्कतें हुई हैं. बारिश के कारण मेट्रो का काम समय पर पूरा नहीं हो पाया, जिसके कारण अब उद्घाटन 15 अगस्त 2025 की बजाय 20 सितंबर 2025 को होगा. 

वहीं राहुल गांधी की पदयात्रा पर टिप्पणी करते हुए मिश्रा ने कहा, राहुल गांधी जब भी बिहार आए हैं, हमें फायदा पहुंचाया है. पिछली बार भी उन्होंने हमें मजबूत किया और चले गए. अगर वह दोबारा आएंगे, तो हमें मजबूत करेंगे और चले जाएंगे.

उन्होंने पूछा, राहुल गांधी पदयात्रा क्यों कर रहे हैं? राहुल गांधी को पहले तेजस्वी के साथ मिलकर तय करना चाहिए कि मुख्यमंत्री कौन होगा? अगर तेजस्वी हैं, तो खुलकर क्यों नहीं बोलते? क्या कांग्रेस राजद की बी-टीम है? राहुल गांधी को यह भी स्पष्ट करना चाहिए.

एसआईआर पर क्या बोले जीवेश मिश्रा 

जीवेश मिश्रा ने बिहार एसआईआर से जुड़ी सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, अदालत के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए. तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को भी इसे स्वीकार करना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संविधान की किताब जेब में रखते हैं, लेकिन उसका पालन नहीं करते.

ये भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट! पश्चिम चंपारण, सिवान और गोपालगंज समेत 9 जिलों के लिए चेतावनी जारी

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget