एक्सप्लोरर

'राहुल गांधी छटपटा गए हैं वे आइडियोलॉजिकल नहीं...', मंत्री अशोक चौधरी ने बोला हमला

Bihar Politics: अशोक चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आ रहा है तो उन्हें जगलाल चौधरी, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर याद आ रहे हैं. उन्होंने पहले जगलाल चौधरी की जयंती क्यों नहीं मनाई?

Bihar News: बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे को लेकर सियासत अभी कम नहीं हुई है. जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने शुक्रवार (07 फरवरी) को राहुल गांधी पर हमला बोला. पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे (राहुल) आइडियोलॉजिकल नहीं सिचुएशनल नेता हैं. इतने सालों में आज तक कांग्रेस ने जगलाल चौधरी की जयंती नहीं मनाई तो अब क्यों मनाई?

जगलाल चौधरी काफी पुराने कांग्रेसी नेता रहे लेकिन उनकी मूर्ति तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही लगवाई है. कई सालों तक बिहार में कांग्रेस गठबंधन की सरकार रही लेकिन उन्होंने जगलाल चौधरी की मूर्ति नहीं लगवाई. मंत्री अशोक चौधरी ने आगे कहा कि अब जब चुनाव आ रहा है तो कांग्रेस को जगलाल चौधरी, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर याद आ रहे हैं. जनता मूर्ख नहीं है, सब कुछ समझती है. 

'राहुल गांधी छटपटा गए हैं'

राहुल गांधी द्वारा जातीय गणना का मुद्दा उठाए जाने पर जेडीयू नेता ने कहा कि जातीय गणना की लड़ाई किसने लड़ी थी? उसकी शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही की थी. जिस वक्त बिहार में जातीय गणना हुई उस वक्त राहुल गांधी या उनकी पार्टी के किसी शीर्ष नेता की कोई चिट्ठी नहीं आई थी कि यह अच्छा काम हो रहा है. उस वक्त हम चाहते तो इसे राष्ट्रीय मुद्दा बना सकते थे. जब महागठबंधन की सरकार बनी और मुंबई में बैठक हुई तब नीतीश कुमार ने ही इस मुद्दे को उठाया था. उस वक्त ममता बनर्जी ने इसका विरोध किया और कांग्रेस भी चुपचाप सुनती रही. जातीय गणना करवाकर नीतीश कुमार महागठबंधन से निकल गए तब आप जातीय गणना की बात कर रहे हैं. राहुल गांधी छटपटा गए हैं वे आइडियोलॉजिकल नहीं सिचुएशनल नेता हैं.

'NDA पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है'

अशोक चौधरी ने आगे कहा कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी. अगर केजरीवाल भी दावा कर रहे हैं तो क्या वो अंतर्यामी हैं? हम लोग भी चुनाव लड़े हैं. क्या पता रहता है कि हम लोग जीत ही जाएंगे, एक कॉन्फिडेंस होता है कि कहां जीत होगी कहां हार होगी, लेकिन सिक्योरिटी तो किसी की नहीं रहती. अरविंद केजरीवाल क्या सिक्योर हैं वे जीत रहे हैं? क्या यह बता सकते हैं? उन्होंने बिहार के चुनाव पर कहा कि एनडीए पूरी मजबूती के साथ काम कर रहा है. सभी दल मिलकर चुनाव की तैयारी कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा.

'तेजस्वी यादव को बेस नहीं पता है'

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन देने के मामले पर अशोक चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव से तो यह अपेक्षा नहीं की जा सकती है कि वे सरकार की तारीफ करेंगे. जो विरोधी दल का अधिकार होता है वे उस अधिकार को पूरा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि असल में तेजस्वी यादव को बेस नहीं पता है कि बिहार कहां से निकला है. उस समय तेजस्वी बहुत छोटे थे. उनको पता नहीं है कि कैसे स्कॉर्पियो की खिड़की से राइफल निकाल कर चला दी जाती थी. कैसे 18-20 लोगों का नरसंहार हो जाता था. कैसे जातीय उन्माद होता था, उस समय तो वे बच्चे थे.

यह भी पढ़ें: मैं तो कुंवारा हूं! मोतिहारी में शादीशुदा युवक ने नाबालिग को फंसाया, ले जा रहा नेपाल तभी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget