एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में मॉनसून कमजोर, पटना IMD ने सरकार को किया अलर्ट, जानें अगले 5 दिनों का मौसम

Bihar Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार अभी पूरे राज्य में कहीं भी सक्रिय रूप से वर्षा या भारी वर्षा की संभावना नहीं है. कुछ जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है.

Bihar Weather News 31 July 2024: बिहार में लोग झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे हैं लेकिन फिलहाल इसके संकेत नहीं हैं. कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की बात अगर छोड़ दें तो अभी अगले पांच दिनों तक राज्य में मॉनसून कमजोर रहने वाला है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि पूरे भारत में मानसून की स्थिति ठीक है लेकिन सिर्फ बिहार में मॉनसून इस बार पूरी तरह कमजोर है. इसका मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन है. यह भी कहा है कि इस पर बिहार सरकार को अनुसंधान करने की जरूरत है.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार अभी पूरे राज्य में कहीं भी सक्रिय रूप से वर्षा या भारी वर्षा की संभावना नहीं है. साथ ही तापमान में भी कोई परिवर्तन नहीं होने वाला है. उमस भरी गर्मी रहेगी. आज बुधवार (31 जुलाई) को राज्य के पश्चिमी इलाके और उत्तर बिहार के उत्तर पूर्व एवं उत्तर मध्य के कुल 15 जिलों में हल्की या कहीं-कहीं मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना है.

इन जिलों में बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, सीवान, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, किशनगंज, सुपौल और अररिया शामिल है. अधिसंख्य जगहों पर हल्की वर्षा तो एक-दो जगह पर मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की जा सकती है. हालांकि इन जिलों के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है.

बीते मंगलवार को कई जिलों में हल्की वर्षा दर्ज की गई. किशनगंज में 17 मिलीमीटर, सुपौल में 10, मधुबनी में 5, अररिया में 4.5, बांका में 3, शेखपुरा में 1, कटिहार में 0.8 और सीतामढ़ी में 0.5 मिलीमीटर के साथ बहुत हल्की वर्षा हुई. मंगलवार को तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ.

सीतामढ़ी में रहा 40 डिग्री तापमान

सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को राजधानी पटना में 0.9 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान सीतामढ़ी में 40.02 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य का औसत तापमान 36 से 37 डिग्री के बीच रहा. किशनगंज में सबसे कम 33 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें- दिल्ली कोचिंग हादसा: विकास दिव्यकीर्ति और अवध ओझा जैसे चर्चित खान सर के यहां कैसी है व्यवस्था? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget