एक्सप्लोरर

बिहार: भोज का खाना खाने से कई लोग हुए बीमार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

घटना के संबंध में डॉक्टरों ने बताया कि शादी का खाना खाने के बाद सभी लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए है. लगभग 17 लोगों का पीएचसी में इलाज किया जा रहा है. जबकि तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले के लौकहा गांव में बीती रात भोज का खाना खाने से लगभग 17 लोगों की तबीयत खराब हो गई. सभी बीमार सोमवार की सुबह इलाज के लिए सरायगढ़ भपटियाही स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए सुपौल रेफर कर दिया गया है. 

फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं सभी

इस संबंध में पीएचसी के डॉक्टर तजमुल हुसैन ने बताया कि सोमवार की सुबह फूड प्वाइजनिंग के शिकार कई लोग इलाज के लिए अस्पताल आए. जिन लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया, उनमें रूपेश कुमार (8), अभिजीत कुमार (8), लल्लू कुमार (13), सुरेंद्र कुमार (8), उदय कुमार (15), सुनील कुमार (20), रामलखन कुमार (19), शंभू मुखिया (22), सुजीत कुमार मेहता (13), प्रभु यादव (14), सोनी कुमारी (10), रामू शर्मा (30), प्रदीप कुमार (14), गौरीशंकर (10), रंजीत कुमार (09) शामिल हैं. 

अस्पताल में इलाज करा रहे रामू शर्मा ने बताया कि बीती रात 50 से अधिक की संख्या में लोग कोढ़ली गांव से ब्रह्मदेव यादव के लड़का की बारात में शामिल होकर लौकहा गांव निवासी शिवनारायण यादव के घर गए थे. शादी समारोह के दौरान उन्होंने खाना खाया. लेकिन सुबह होते-होते कई लोग बीमार हो गए. बारात रात में ही घर वापस आ गई थी, इस कारण बीमार होने वालों का इलाज स्थानीय स्तर पर होने लगा.

तीन लोगों क रेफर किया गया सुपौल सदर अस्पताल

उन्होंने बताया कि स्थिति बिगड़ने पर कुछ लोगों को सिमराही ले जाया गया है. वहीं, 12 से अधिक लोग सरायगढ़ भपटियाही पीएचसी पहुंचे हैं. डॉ. तजमुल हुसैन और डॉ. शाहनवाज ने बताया कि बीमार लोगों में से शंभू मुखिया, गौरी शंकर और रंजीत को बेहतर इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. डॉक्टर ने बताया कि बाकी लोगों का स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. समाचार लिखे जाने  तक भोज खाने वाले सभी लोगों का अलग-अलग जगहों पर इलाज चल रहा था.

यह भी पढ़ें -

बिहार: कोरोना मरीज के शव को ले जाने के लिए नहीं मिला स्ट्रेचर, घसीटते हुए घाट तक ले गए कर्मी

Bihar Corona Update: बिहार में कोरोना से 68 और लोगों की मौत, 12795 नए मामले आए सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget