एक्सप्लोरर

क्या 2025 में नीतीश कुमार का करेंगी विरोध? हजारों की संख्या में पटना पहुंची जीविका दीदी का प्रदर्शन

Jeevika Didi: हजारों की संख्या में जीविका दीदी के कैडर अपनी मांगों को लेकर पटना पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नीतीश सरकार को चेतावनी दी.

Jeevika Didi Protest In Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के पहले बहुत जल्द महिला संवाद यात्रा को लेकर बिहार के जिलों में निकलने वाले हैं, ऐसा माना जाता है कि बिहार की आधी आबादी यानी 48% के करीब महिला वोटर नीतीश कुमार की कोर वोटर हैं और उनमें करीब 2 करोड़ जीवका दीदी जो नीतीश कुमार के मुख्य वोटर माने जाते हैं, लेकिन क्या 2025 में जीवका दीदी (Jeevika Didi) सीएम नीतीश का विरोध करेंगी.

अभी बिहार व विधानमंडल का शीतकालीन सत्र चल रहा है. आज दूसरा दिन हजारों की संख्या में जीविका दीदी अपनी मांगों को लेकर पटना पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नीतीश सरकार को चेतावनी दी. जीविका दीदियों ने कहा कि हम लोग जीवका समूह के कैडर हैं, जो गांव-गांव में सरकार की योजनाओं के बारे में महिलाओं को बताते हैं.

2025 बिहार चुनाव से पहले चेतावनी

जीविका से महिलाओं को जोड़ते हैं. महिलाओं को सब कुछ सिखाते हैं. मुख्यमंत्री के किए गए कामों को जन-जन तक पहुंचाना हम लोग का काम है और उसके लिए हम लोग को मात्र 2000 रुपये मानदेय दिया जाता है. हम लोग इतने रुपये में कैसे काम करेंगे. महिलाओं ने कहा कि कई बार हम लोगों ने मांग की, लेकिन हम लोग का मानदेय बढ़ाया नहीं गया. अगर 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के पहले में हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो नीतीश सरकार को हार का सामना करना पड़ेगा.

महिला वोटर पर नीतीश कुमार को भरोसा

ऐसा माना जाता है कि बिहार की महिला वोटर पर नीतीश कुमार को भरोसा रहता है और उनकी जीत अगर होती है तो महिलाओं के वोट से होती है. यह सभी पार्टियां जानती हैं. इसमें सबसे बड़ा योगदान होता है जीविका दीदी का. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीवका के लिए कई सारी योजनाएं लाई है और कई ऐसे काम हैं, जो जीवका दीदीयों के जिम्मे दिया गया है, लेकिन अब जीविका की महिलाएं उनके खिलाफ सड़क पर उतर चुकी हैं.

ये भी पढ़ेंः Bihar PACS Election:मोतिहारी में पैक्स चुनाव रैली के दौरान पुलिस पर हमला, जान बचा कर भागते हुए जवानों का वीडियो वायरल

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?
'बिहार में राजनीति करनी है तो...', JDU के संजय झा का बड़ा बयान
'बिहार में राजनीति करनी है तो...', JDU के संजय झा का बड़ा बयान

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget