एक्सप्लोरर

VIDEO: आज BJP से इस्तीफा देने जा रहे मनीष कश्यप, कहा- 'मुझे गिरफ्तारी देनी पड़ेगी', क्या है मामला?

Manish Kashyap: मनीष कश्यप का यह कहना है कि एक खबर चलाने के मामले में उनके चैनल पर सारण पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. कई और चैनलों के खिलाफ भी केस हुआ है.

Manish Kashyap News: बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप आज (शुक्रवार) बीजेपी से इस्तीफा देंगे. पिछले साल उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली थी लेकिन अब वे नाराज हो गए हैं. हालांकि मामला राजनीति से नहीं जुड़ा है. गुरुवार (27 मार्च, 2025) की रात उन्होंने एक्स (X) पर अपना एक वीडियो बयान पोस्ट किया है. उन्होंने बीजेपी छोड़ने का ऐलान किया है. वे जेल जाने की भी बात कर रहे हैं. मनीष कश्यप का यह कहना है कि एक खबर चलाने के मामले में उनके चैनल पर सारण पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.

मनीष कश्यप ने कहा, "मैं गुड न्यूज़ देने जा रहा हूं आपको. सारण पुलिस ने मेरे चैनल के ऊपर एफआईआर की है. ये गुड न्यूज़ है आप लोगों के लिए. अभी मैंने एसपी से बात की है. मुझे गिरफ्तारी देनी पड़ेगी. मैं कल (शुक्रवार) सारण आ रहा हूं. अपनी गिरफ्तारी दूंगा. बहुत बड़ा निर्णय लूंगा. गलत है. गलत है एकदम."

वीडियो में मनीष कश्यप ने आगे सारण पुलिस को लेकर कहा, "शराब बेचवाइए ठीक है… बालू में धांधली करवाइए ठीक है… हम लोग खबर दिखा दिए तो एकपक्षीय हो गए? महिलाओं को नंगा करके आप लोगों ने मारा है… ठीक है. कीजिए कार्रवाई. कोई दिक्कत नहीं है. देंगे गिरफ्तारी. गिरफ्तारी देने से पहले पार्टी से इस्तीफा देंगे. ताकि कोई ये ना कहे कि मनीष कश्यप बीजेपी में है इसलिए पुलिस ने उसके साथ कुछ नहीं किया."

दिघवारा की एक खबर चलाने के मामले में एक्शन

दरअसल पूरा मामला ये है कि मनीष कश्यप ने अपने यूट्यूब चैनल पर सारण के दिघवारा की एक खबर चलाई थी. दिघवारा में होली पर हुड़दंग करने और थाने को घेरने के मामले में पुलिस ने कुछ महिलाओं को पीटा था. इसी से संबंधित वीडियो मनीष कश्यप ने अपने चैनल पर दिखाया था. इसी को लेकर पुलिस ने एक्शन लिया है. उनके चैनल के साथ कई और चैनलों के खिलाफ भी केस हुआ है. मनीष कश्यप का कहना है, "मेरे चैनल के आगे 50 लोग आकर अपना जख्म दिखा रहे हैं, महिलाओं का जांघ दिखाया जा रहा है कि पीटा गया है, हम उनको भगा दें?" मनीष कश्यप ने कई चैनलों और अखबारों का नाम लेते हुए कहा कि इन लोगों ने भी खबर चलाई तो इन पर एफआईआर क्यों नहीं हुई?

मनीष कश्यप पर जिन धाराओं में केस हुआ है वो गैर जमानती हैं. उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी की सदस्यता ली थी. मनोज तिवारी ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई थी. सदस्यता के वक्त मनीष कश्यप की मां भी गईं थीं. 

यह भी पढ़ें- 'तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस का गठबंधन होता है तो…', बिहार चुनाव को लेकर रॉबर्ट वाड्रा का बड़ा बयान

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget