एक्सप्लोरर

Bihar News: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बक्सर, एक व्यक्ति घायल, हथियारबंद लोगों ने फैलाई दहशत

Firing In Buxar: स्थानीय लोगों के मुताबिक इस फायरिंग में एक शख्स बुरी तरह जख्मी हुआ है, हालांकि पुलिस ने किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं की है.

Man Injured In Firing At Buxar: बिहार के बक्सर शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड स्थित महाराजा पेट्रोल पंप के पास सोमवार को हथियारों से लैस बदमाशों ने सरेआम फायरिंग कर दी, हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस फायरिंग में एक शख्स बुरी तरह जख्मी हुआ है. हालांकि पुलिस ने किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं की है.

एक व्यक्ति को पैर में गोली लगी

बताया जाता है कि नगर थाना से कुछ दूरी पर फायरिंग होने से पूरा इलाका दहल उठा. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तकरीबन 25 की संख्या में आए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर आस-पास दहशत का माहौल कायम कर दिया. वहीं एक व्यक्ति को पैर में गोली लगी है. इस घटना के बाद नगर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है.

इस पूरे मामले में सदर डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि फायरिंग की घटना हुई है. एक व्यक्ति है, जिसका नाम सामने आ रहा है. वो पूर्व में भी जेल गया है, उसका लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास हम लोग कर रहे हैं. एक व्यक्ति को डिटेन किया गया है. उससे पूछताछ चल रही है, जो बातें सामने आएगी आगे बताया जाएगा. किसी के घायल होने की सूचना अभी तक नहीं मिली है. जांच चल रही है. तफ्तीश के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

पूरे इलाके में दहशत का माहौल

बहरहाल पुलिस ने पूरे नगर में छापेमारी और जांच अभियान शुरू कर दिया है, ताकि हमलावरों का पता लगाकर पकड़ा जा सके. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं लोग प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि दिन दहाड़े इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है, जो वाकई चिंता का विषय है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: दानापुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, घटना के बाद आक्रोशितों का पुलिस पर पथराव, इलाके में तनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget