एक्सप्लोरर

बिहार: विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए महेश्वर हजारी ने किया नामांकन, CM नीतीश समेत ये नेता रहे मौजूद

राजनीतिक लिहाज से अनुसूचित जाति के किसी सदस्य को विधानसभा उपाध्यक्ष का पद दिया जाना है. अध्यक्ष पद पहले से ही बीजेपी के पास है. बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा विधानसभा अध्यक्ष हैं.

पटना: बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए जेडीयू नेता महेश्वर हजारी ने मंगलवार को नामांकन किया. इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, तारकिशोर प्रसाद, मंत्री विजय चौधरी, हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी समेत एनडीए के कई अन्य नेता मौजूद रहे. बता दें कि इस पद की दावेदारी के लिए रत्नेश सदा का नाम भी रेस में था, लेकिन मुहर महेश्वर हजारी के नाम पर लगी. छह साल बाद इस पद के लिए हो रहे चुनाव का परिणाम कल आएगा.

बता दें कि महेश्वर हजारी की गिनती जेडीयू के कद्दावर नेताओं के रूप में की जाती है. वे इस बार समस्तीपुर के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक बने हैं. पिछली सरकार में वो मंत्री भी थे. विधानसभा के साथ ही वे लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं.

दरअसल, राजनीतिक लिहाज से अनुसूचित जाति के किसी सदस्य को विधानसभा उपाध्यक्ष का पद दिया जाना है. अध्यक्ष पद पहले से ही बीजेपी के पास है. बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा विधानसभा अध्यक्ष हैं. ऐसे में यह पद जेडीयू के खाते में आना तय था.

बता दें कि परंपरा विपक्षी दल से उपाध्यक्ष बनाने की रही है, लेकिन 2012 से 2015 के बीच सत्ताधारी बीजेपी के अमरेंद्र प्रताप सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई थी. तब जेडीयू से उदय नारायण चौधरी अध्यक्ष थे. ऐसे में फिर एक बार दोनों पदों पर सत्ता पक्ष नेताओं को ही बैठाने की तैयारी है. हालांकि, इस पद के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीटिंग में पार्टी के वरिष्ठ नेता भूदेव चौधरी के नाम पर मुहर लगाई है.

गौरतलब है कि विधानसभा सचिव राज कुमार सिंह ने सोमवार को सभी सदस्यों को सूचित किया था कि कोई भी सदस्य इस पद के लिए प्रत्याशी बन सकता है. जरूरत पड़ी तो मत विभाजन से चुनाव किया जाएगा.

यह भी पढ़ें - 

नीतीश कुमार की अपील- होली के समय सार्वजनिक आयोजन न करें, बढ़ने लगे हैं कोरोना मामले बिहार: अवैध संबंध का विरोध करने पर ससुराल वालों ने की महिला की पिटाई, फिर घर से निकाल दिया बाहर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी केस: पहली गिरफ्तारी पर मां ने कहा- 'खुशी मिली, लेकिन…'
भरत तिवारी केस: पहली गिरफ्तारी पर मां ने कहा- 'खुशी मिली, लेकिन…'
भरत तिवारी एनकाउंटर से STF जवान की गिरफ्तारी तक... जानें पूरी टाइमलाइन
भरत तिवारी एनकाउंटर से STF जवान की गिरफ्तारी तक... जानें पूरी टाइमलाइन
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget