एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार में किसको मिलेगा कौन सा मंत्रालय? डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बोले- सब कुछ तय, सीएम नीतीश कुमार करेंगे आखिरी फैसला

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में राजद की हिस्सेदारी पर तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी को कोई दिक्कत नहीं है. सब कुछ तय हो चुका है.

Bihar New Government: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की नई सरकार में मंत्रालयों के सवाल पर कहा है कि इन सब पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फैसला लेंगे. डिप्टी सीएम ने कहा कि सीएम हमारी कार्यशैली और क्षमता जानते हैं ऐसे में वह जो भी काम देंगे, वह हम पूरी तरह से काम करेंगे. तेजस्वी यादव ने कहा कि हम बिहार को मजबूत सरकार देंगे. राष्ट्रीय जनता दल के नेता ने कहा कि सब कुछ तय हो चुका है. हमारे गठबंधन के साथ मनबंधन हो चुका है. तेजस्वी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार हो. और यह मुख्यमंत्री जी तय करेंगे. 

उन्होंने शिंदे गुट और बीजेपी की महाराष्ट्र सरकार के काबीना गठन में हुई देरी पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र वाली हालत नहीं होगी. हमारे (जदयू-राजद) के बीच कोई समझौता नहीं हुआ है. कौन कितने विधायक को लाया, खरीदा बिका.. यहां (बिहार में) कोई प्रॉब्लम है ही नहीं. RJD नेता ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्रीय दलों के लिए खतरा पैदा किया. वहीं प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो कोई भी बन सकता है.

मेरे डिप्टी सीएम बनने से तेज प्रताप खुश - तेजस्वी
उन्होंने कहा कि मेरे डिप्टी सीएम बनने से बड़े भाई तेज प्रताप यादव खुश हैं. वहीं नौकरियों के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि इसके लिए हमने सड़क से लेकर संसद तक इस पर बात की है. कैबिनेट का गठन और विश्वास मत पारित होने के बाद हम इस पर काम करेंगे. अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि हम लोग ज्यादा से ज्यादा लोगों को नौकरियां दें.  वहीं 10 लाख नौकरियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नहीं हूं लेकिन नीतीश कुमार जी हैं, और जो हमारी प्रतिबद्धता हैं, उससे हम पीछे नहीं हटेंगे.

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सबको 15 15 लाख रुपये देने का वादा किया था लेकिन वो अगर 15 रुपये की बोहनी ही करा देते... हमने अगर वादा किया है तो हम नौकरियां देंगे. यह पूछे जाने पर कि 10 लाख नौकरियों का वादा कहीं जुमला तो नहीं हो जाएगा... इस पर तेजस्वी ने कहा कि अभी कल ही सरकार बनी है. ट्रस्ट वोट हो जाने दीजिए. एक महीने के अंदर आप देखिएगा कि हम लोग बंपर नौकरियां देंगे.

मंत्रिमंडल में राजद की हिस्सेदारी पर तेजस्वी ने कहा कि किसी को कोई दिक्कत नहीं है. सब कुछ तय हो चुका है.  बता दें डिप्टी सीएम, शुक्रवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे. 

Bihar Politics: नीतीश, तेजस्वी को मात देने में जुटी BJP, बन गई रणनीति!

Bihar Politics: तेजस्वी यादव की सिक्योरिटी बढ़ाने पर सुशील मोदी ने कसा तंज, कहा- NDA के डिप्टी सीएम को नहीं पड़ी कभी बुलेट प्रूफ गाड़ी की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget