एक्सप्लोरर

Madhubani News: शौक ने ले ली जान! मधुबनी में गोली लगने से बच्चे की मौत, 3 दोस्त छत पर बना रहे थे रील्स

Madhubani: घटना हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव की है. घटना के बाद मृतक इंदल के दोनों दोस्त फरार हो गए हैं. हालांकि पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

Madhubani Crime News: मधुबनी में गोली लगने से सोमवार (23 सितंबर) को एक बच्चे (13-14 साल) की मौत हो गई. घटना हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव की है. दोपहर करीब तीन बजे के आसपास यह पूरी घटना हुई है. मृतक की पहचान उमगांव के ही सहदेव गुप्ता उर्फ बौका के पुत्र इंदल कुमार के रूप में हुई है. इंदल दो दोस्तों के संग हथियार के साथ रील बना रहा था. इसी दौरान गोली चल गई जिससे उसकी मौत हो गई.

उधर घटना के बाद से इंदल के दोनों दोस्त फरार हैं. उनके माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. बताया जाता है कि गोली इंदल के पेट में लगी थी. इसके बाद वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया. इसके बाद उसके दोनों दोस्त भाग गए. गोली की आवाज सुनकर इंदल के माता-पिता पहुंचे. आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. बच्चे को तुरंत पीएचसी में भर्ती कराया. यहां से मधुबनी रेफर कर दिया गया लेकिन उसकी मौत हो गई. 

इंदल की मां ने लगाया हत्या का आरोप

इस पूरे मामले में इंदल की मां का कहना है कि उनका बेटा खाना खाकर घर से पूजा देखने के लिए निकला था. उसी के बाद उसे पड़ोस के ही एक व्यक्ति की छत पर किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी और आरोपी फरार हो गए. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सूचना मिलते ही हरलाखी थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी, अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार, एसआई शत्रुघ्न पासवान, पीएसआई मनीष कुमार, पीएसआई सीमा कुमारी दलबल के साथ सभी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया. छत पर गई पुलिस और कुछ मीडियाकर्मियों को आक्रोशित लोगों ने गेट को बंद कर बंधक बना लिया. इसके बाद साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, बासोपट्टी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौके पहुंची तब जाकर इन्हें छुड़ाया.

इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों के माता-पिता को हिरासत में ले लिया है. बीते सोमवार को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था. इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- 'मां-बाप तो मेहनत करता है पर बाल-बच्चा गड़बड़ निकल जाता है', BJP नेता का तेजस्वी पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget