एक्सप्लोरर

Bihar Lockdown: लॉकडाउन का पालन कराने के लिए प्रशासन सख्त, बेवजह घूमने वालों पर लग रहा जुर्माना

DSP सचिवालय ने बताया, ''लोगों को घर में रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है. हम लोग हर हालत में लॉकडाउन का पालन करा रहे हैं. जो लोग बेवजह घूम रहे हैं उन पर जुर्माना लगाया जा रहा है.''

पटना: कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है. सख्ती से लॉकडाउन का पालन हो इसके लिए प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क हो गया है. बिना काम के लोगों को आवाजाही की छूट नहीं दी जा रही है. साथ ही वेवजह घूमने वालों पर लगाम कसी जा रही है.

बिहार की राजधानी पटना में भी लॉकडाउन जारी है. इस बीच DSP सचिवालय ने बताया, ''लोगों को घर में रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है. हम लोग हर हालत में लॉकडाउन का पालन करा रहे हैं. जो लोग बेवजह घूम रहे हैं उन पर जुर्माना लगाया जा रहा है.''

राज्य में रिकवरी रेट 78.36 प्रतिशत दर्ज किया गया

बता दें कि बिहार में सोमवार की तुलना में मंगलवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है. राज्य में मंगलवार को 14,794 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है, जबकि पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 105 संक्रमितों की मौत हो गई है. सोमवार को राज्य में 11,407 कोरोना संक्रमित सामने आए थे, जबकि 82 संक्रमितों की मौत हुई थी. राज्य में मंगलवार को मिले संक्रमितों में पटना में सर्वाधिक 2,681 नए कोरोना संक्रमित मिले. पटना सहित सात जिलों में पांच सौ से अधिक नए संक्रमित मिले. औरंगाबाद में 534, गया में 767, जमुई में 538, वैशाली में 637, नालंदा में 618 और पश्चिमी चंपारण में 516 नए संक्रमित मिले हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 94,891 नमूनों की कोरोना जांच की गई.

बिहार राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 1,10,430 तक पहुंच गई है. विभाग द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 105 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है. राज्य में अब तक 2,926 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे के दौरान 11,926 संक्रमित कोरोना को मात देकर संक्रमणमुक्त हो गए हैं. राज्य में रिकवरी रेट 78.36 प्रतिशत दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें-

पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार, कहा- नहीं सुधर रही तो सेना को सौंप दें स्वास्थ्य सेवा

नीतीश कुमार के मंत्री ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा- ट्विटर से नहीं चलता काम, पहले पटना वापस आएं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget