एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की घोषणा, सिर्फ पांच दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

Bihar Winter Session: विधान मंडल का शीतकालीन सत्र में वर्ष 2024-25 के सप्लीमेंट्री बजट पर चर्चा होगी. वहीं सत्र के अंतिम दिन यानी 29 नवंबर को गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा की जाएगी.

Bihar Legislature Winter Session: बिहार विधानसभा और विधान परिषद के शीतकालीन सत्र का ऐलान हो गया है. बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से 29 नवंबर तक चलेगा. इस दौरान कई सराकारी कार्य निपटाए जाएंगे. राजपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के निर्देश पर संसदीय कार्य विभाग ने सोमवार (28 अक्टूबर) को इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है. ये सत्र सिर्फ पांच दिनों का होगा. बिहार में राजनीतिक सरगर्मियों को देखते हुए इस सत्र के भी हंगामेदार होने के आसार हैं. 

पेश किए जाएंगे नए विधेयक

शीतकालीन सत्र के दौरान राज्य सरकार अपने वित्तीय कामकाज पूरे करेगी, क्योंकि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार सरकार को धन खर्च करने के लिए विधानमंडल से मंजूरी लेना जरूरी है. इसलिए इस सत्र में राज्य सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी. सरकारी सूत्रों के मुताबिक इस दौरान कुछ नए विधेयक भी पारित किए जाएंगे. सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी. पहले दिन ही सप्लीमेंट्री बजट सदन के पटल पर रखा जाएगा. शीतकालीन सत्र के दूसरे और तीसरे दिन सरकार के जरिए नए विधायक पेश किए जाएंगे. पेश किए गए विधेयक पर चौथे दिन चर्चा की जाएगी. दोनों हो सदनों में चर्चा के बाद इन विधेयकों को पारित किया जाएगा. 

2024-25 के सप्लीमेंट्री बजट पर चर्चा

28 नवंबर को वित्तीय वर्ष 2024-25 के सप्लीमेंट्री बजट पर चर्चा होगी. वहीं सत्र के अंतिम दिन यानी 29 नवंबर को गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा की जाएगी. सत्र के शुरुआत के साथ ही विधानमंडल का माहौल भी सियासी तौर पर गर्म रहने वाला है. सत्ता और विपक्ष एक दूसरे के निशाने पर होंगे. तेजस्वी यादव की भूमिका और तेवर पर सबकी नजरें होंगी. हालांकि बीते मानसून सत्र में दोनों ही सदन में तेजस्वी यादव के नदारद रहने से सतारूढ़ दल ने विपक्ष पर तंज कसा था. उनके सदन से गैर हाजिर रहने के कारण विपक्ष सरकार के सामने कई मुद्दों को मजबूती से नहीं रख सका था. उम्मीद है कि इस सत्र में तेजस्वी यादव सदन में जरूर मौजूद रहेंगे. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'विकसित बिहार बनाने के लिए...', NDA की बैठक के बाद विजय सिन्हा ने बताया सीएम का निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget