एक्सप्लोरर

Bihar Lady Don: कौन है चार कट्टे, एक मैगजीन के साथ हुई गिरफ्तार लेडी डॉन मुस्कान? हथियार तस्करी 5 जिलों में फैली है

Bihar Crime: अरवल पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने हथियार तस्कर एक युवती को गिरफ्तार किया है, जिसका प्रेमी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है.

अरवल: जिले के किंजर थाना की पुलिस ने एक लेडी डॉन (Bihar Lady Don) को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने हथियार के साथ बुधवार को पकड़ा था. युवती का नाम मुस्कान उर्फ मुन्नी बताया गया. वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देती थी. गिरफ्तार मुस्कान जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की रहने वाली है. पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है. मुस्कान का कई जिलों से कनेक्शन है.

दो अन्य अपराधी हुए फरार

बताया जाता है कि किंजर थाने की पुलिस ने पीछा करते हुए यह कार्रवाई की है. बाइक पर एक महिला के साथ दो अन्य शख्स जा रहे थे. इस दौरान पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ा. बाइक सवार दो शख्स फरार हो गए लेकिन पुलिस ने युवती को दबोच लिया. युवती के पास से चार कट्टा, एक मैगजीन और 13 हजार रुपये पुलिस ने बरामद किए. पुलिस की गिरफ्त में आई युवती अपने प्रेमी के साथ बाइक से हथियार लेकर जा रही थी. 

पुलिस ने इस मामले की जांच की तो कई खुलासे हुए. पुलिस के अनुसार फरार आरोपी रंजीत कुमार और उसका एक साथी मुस्कान के साथ राजधानी पटना से लेकर अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया और आरा सहित कई जिलों में आसानी से हथियार तस्करी का काम करते थे. उसने हथियार तस्करी का नया तरीका अपनी प्रेमिका की आड़ में इजाद किया था और इन जिलों में लगातार हथियार की सप्लाई करता था.

कई जिलों की पुलिस की थी तलाश

इसके अलावा अपराधी रंजीत कई बैंकों में लूट की घटनाओं को भी अंजाम दे चुका था. पिछले कई सालों से बिहार के अलग-अलग जिलों की पुलिस रंजीत की तलाश में जुटी हुई है. पुलिसकर्मियों के हत्थे चढ़ी मुस्कान जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना अंतर्गत गोपालपुर गांव की रहने वाली है. पढ़ाई के नाम पर वो राजधानी पटना स्थित एक हॉस्टल में रहती थी और वहीं से उसकी जुर्म की दुनिया में एंंट्री हुई. रंजीत अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर हथियार की सप्लाई और बड़ी लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया करता था.

हथियार सप्लाई किया करते थे- एसपी

वहीं, इस मामले को लेकर एसपी मोहम्मद कासिम ने बताया कि युवती का फरार प्रेमी कुख्यात अपराधी है और कई घटना को अंजाम दे चुका है. हथियार का अत्याधुनिक होने का प्रमाण मैगजीन है जिसकी निशानदेही पर पूछताछ के क्रम में राजधानी सहित कई जिलों में लूटपाट के बड़े गिरोहों को हथियार सप्लाई करने की बात सामने आई है. एसपी ने बताया कि इस कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने का फैसला भी लिया गया है.

ये भी पढे़ं: 'अज्ञानी शिक्षामंत्री, नीतीश कुमार बने धृतराष्ट्र', रामचरित मानस वाले बयान पर भड़के अश्विनी चौबे, बोले- तुरंत हो इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget