एक्सप्लोरर

कटिहार में शौचालय की टंकी से पुलिस ने निकाला शव, 3 दिन से लापता था युवक

Katihar Police: घटना की खबर मिलते ही आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ की है.

Young Man Dead Body: कटिहार जिला के कोढ़ा थाना क्षेत्र की पुलिस ने पवई पंचायत के किशोर गंज गांव की शौचालय टंकी से शुक्रवार को एक शव बरामद किया है. मृतक की पहचान हरियो बिहपुर निवासी पिन्टु शर्मा उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई है. युवक सात दिन पुर्व हरियो बिहपुर से किशोरगंज आया था. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

तीन दिन से लापता था युवक

पिन्टु शर्मा मखाने की खेती करता था. तीन दिन पहले ही पिन्टु शर्मा किसी अन्य घरेलू काम से जाने के दौरान लापता हो गया था, जिसकी सूचना कोढ़ा पुलिस को दी गई थी. सूचना मिलते ही कोढा पुलिस पिन्टु की तलाश में जांच पड़ताल खोजबीन कर रही थी, इसी क्रम में मृतक के बड़े भाई सोहन शर्मा ने अंशाका के आधार पर पास के बने शौचालय की टंकी का ढक्कन खोलकर देखा, तो उस शौचालय में उसके भाई का शव मिला.

फिर इसकी सूचना मृतक के बड़े भाई ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कोढा पुलिस निरीक्षक उमेश कुमार, अपर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार, फलका थाना अध्यक्ष मुन्ना पटेल व अन्य थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे, जहां पुलिस की निगरानी में शव को निकाला गया. उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराने के लिए कटिहार भेज दिया.

बकाया रुपये के विवाद में गई जान

युवक की पत्नी चांदनी देवी ने बताया कि पड़ोसी के यहां बकाया रुपये मांगने के विवाद में इस हत्या को अंजाम दिया गया है. वहीं मृतक पिन्टु शर्मा की दो पुत्रियां बताई जा रही हैं, जिसमें की पहली पुत्री का नाम लवली कुमारी उम्र तीन वर्ष और दूसरी पुत्री अनु प्रिया जिनका की उम्र एक वर्ष बताई जा रही है. शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

वहीं घटना की खबर फैलते ही मृतक युवक के दरवाजे पर आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ की है. पुलिस घटना की सभी बिंदुओं पर गहनता पूर्वक जांच पड़ताल करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Crime: मोतिहारी में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी SIT

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
Embed widget