एक्सप्लोरर

बिहार: दो हिस्सों में बंटी कामख्या-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन, ड्राइवर की समझदारी से टला बड़ा हादसा

बिहटा और नेउरा के बीच कामख्या से लोकमान्य तिलक जा रही ट्रेन सुविधा स्पेशल दो भागों में बंट गयी. पूरी तरह से वातानुकूलित इस ट्रेन में अचानक जोर से आवाज होने पर यात्री सकते में आ गए और शोर मचाना शुरू कर दिया.

पटना: दानापुर रेल मंडल के सदीसोपुर रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को अप कामख्या-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई. मिली जानकारी अनुसार चलती ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई और इंजन सात बोगी को लेकर आगे निकल गई, गनीमत रही कि ट्रेन की स्पीड ज्यादा नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया.

दरसअल, बिहटा और नेउरा के बीच कामख्या से लोकमान्य तिलक जा रही ट्रेन नंबर- 02520 सुविधा स्पेशल दो भागों में बंट गयी. पूरी तरह से वातानुकूलित इस ट्रेन में अचानक जोर से आवाज होने पर यात्री सकते में आ गए और शोर मचाना शुरू कर दिया. अचानक जोरदार आवाज सुन ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया. लेकिन ट्रेन की आधी बोगी लगभग एक किलोमीटर पीछे छूट गयी.

आसपास के ग्रामीण भी आवाज सुनकर रेलवे पटरी की ओर दौड़े, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. यात्रियों का कहना है कि एक तो ट्रेन पहले ही चार घंटे लेट चली थी और बीच में ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने से उनके अंदर डर बैठ गया है. ये पूरी तरह से रेलवे की लापरवाही है जो बिना मेन्टेन्स के ट्रेन चला रही है.

इधर, दानापुर रेल मंडल के सदीसोपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक कप्पलिंग टूटने के कारण डिरेलेड हुई कामख्या लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन के संबंध में दानापुर डीआरएम ने कहा है कि ट्रेन अन कपल की जानकारी मिली है, पूरे मामले की जांच का आदेश दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget