एक्सप्लोरर

बिहार के जूनियर डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर,मरीजों की बढ़ेगी परेशानी

राज्य के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच समेत राज्यभर के मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल स्टाइपेंड की राशि बढ़ाने की मांग को लेकर की है. आज सुबह 7 बजे से सभी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं.

पटना: राज्य भर के जूनियर डॉक्टर आज (बुधवार) से हड़ताल पर रहेंगे.राज्य के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच समेत राज्यभर के मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने ये हड़ताल स्टाइपेंड की राशि बढ़ाने की मांग को लेकर की है. आज सुबह 7 बजे से सभी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं.पीएमसीएच जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र कुमार और यूनाइटेड रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार ने इस बात की पुष्टि की है,उन्होंने कहा है कि इस दौरान इमरजेंसी, आइसीयू और कोरोना के इलाज से संबंधित कार्य का भी हम बहिष्कार करेंगे.

पीएमसीएच के जेडीए अध्यक्ष डॉ हरेंद्र कुमार के एलान के बाद पीएमसीएच ,एनएमसीएच समेत राज्य के सभी 9 मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य व्यवस्था ठप कर दी गई है. सुबह से ही ओपीडी और इमरजेंसी ठप्प हो गया है और सिर्फ कोविड डयूटी जारी हैं. जेडीए की माने तो 2017 में ही राज्य सरकार ने हड़ताल के बाद भरोसा दिया था कि हर 3 साल पर स्टाइपेंड की राशि मे बढ़ोतरी होगी लेकिन 2020 खत्म होने को है और अब तक स्टाइपेंड की राशि नहीं बढ़ाई गई जिसके बाद सभी हड़ताल पर चले गए हैं. जेडीए को रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है और मांगों को जायज बताया है.

इनका कहना है कि हमलोगों मुख्य मांग स्टाइपेंड की राशि बढ़ाने की है. डॉ विनय कुमार का कहना है कि पांच-छह साल पहले सरकार ने नियम बनाया कि जूनियर डॉक्टर और इटर्न के स्टाइपेंड का हर तीन साल पर पुनरीक्षण किया जाएगा.इसको लेकर हमलोगों ने कई बार स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से मुलाकात की, लेकिन बार-बार आश्वासन के बावजूद अब तक हमारे स्टाइपेंड को नहीं बढ़ाया गया.

हड़ताल की जानकारी डॉक्टरों ने अस्पताल के प्राचार्य के साथ स्वास्थ्य विभाग को भी पत्र लिखकर दे दी है. हड़ताल की वजह से मरीजों की मुश्किलें अब काफी बढ़नेवाली है क्योंकि कोरोना काल मे सामान्य और इमरजेंसी मरीजों का इलाज मेडिकल कॉलेजों में प्रभावित होगा ऐसे सरकार की भी चुनौतियां बढ़ गई है. इससे पहले भी जूनियर डॉक्टर अपनी किसी भी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाते रहे हैं और एक बार फिर आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल के बाद ये चेतावनी दी है कि जब तक लिखित आश्वासन सरकार के तरफ से नहीं मिल जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget